{"_id":"58110b214f1c1bc877bc43ed","slug":"these-50-blocks-will-be-greener-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर के इन 50 ब्लॉकों में होगी हरियाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर के इन 50 ब्लॉकों में होगी हरियाली
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 27 Oct 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
‘अमर उजाला’ की ‘हरियाली: हमारी - तुम्हारी’ मुहिम को आगे बढ़ाते हुए कमिश्नर ने दिए आदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के 50 ब्लॉकों में हरियाली होगी। इसके लिए शहर के चार रूटों को 50 ब्लॉकों में बाटा गया है। जलकल विभाग पौधों के लिए पानी की व्यवस्था करेगा। ये निर्देश बुधवार को कमिश्नर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दिए गए। ग्रीनबेल्टों के लिए हुए कार्यों की समीक्षा के लिए 31 अक्तूबर को पुन: बैठक बुलाई है।
‘अमर उजाला’ की ‘हरियाली: हमारी - तुम्हारी’ मुहिम को आगे बढ़ाते हुए कमिश्नर मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन के कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक (द्वितीय) ने बताया कि रामा डेंटल कालेज से मनोरमा पैलेस विकास नगर रूट-1 को 11 ब्लाकों, विजय नगर सब्जी मंडी चौराहा से आवास विकास के पास शन्नेश्वर मंदिर तक रूट-2 को 13 ब्लाक, शन्नेश्वर मंदिर से नर्मदेश्वर मंदिर तक रूट-3 को 12 ब्लाकों और ईएसआई से मरियमपुर तक रूट नंबर-4 को 14 ब्लाकों बांटा गया है। एक-एक ब्लाक दो से तीन विद्यालयों को आवंटित कर सुंदरीकरण कार्य शुरू कर दिया गया है। जिन ग्रीनबेल्टों की जालियां, ग्रिल टूटी मिलीं या नहीं लगी थीं, उन्हें ठीक कराने के लिए नगर आयुक्त को सूचना भेजी, पर अभी तक मरम्मत नहीं हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय से ग्रीनबेल्टों में अतिक्रमण, टूटी रेलिंग, पाइप लाइन के कार्य, कूड़े के उठान आदि पर रिपोर्ट मांगी गई है।