फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   These 13 trains are canceled for two months due to Fog

कोहरे का असर: दो महीने के लिए निरस्त हैं ये 13 ट्रेनें, रिजर्वेशन कराने से पहले पढ़ लें खबर

Wed, 12 Dec 2018 04:44 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 12 Dec 2018 04:44 PM IST
सार

- रिजर्वेशन कराते समय और यात्रा करते समय रखें ध्यान

विज्ञापन
These 13 trains are canceled for two months due to Fog
डेमो पिक

विस्तार

कोहरे की वजह से ट्रेनों के संचालन में बाधा कम करने के लिए रेलवे ने 13 ट्रेनें निरस्त कर दी हैं। छह ट्रेनों के फेरे घटा दिए हैं। चार ट्रेनों की दूरी कम कर दी है और चार ट्रेनों को बदले हुए रूट पर चलाने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 13 दिसंबर से 15 फरवरी तक लागू रहेगी। 
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक कोहरा पड़ने की वजह से ट्रेेनें लेट होती हैं, जिससे दूसरी ट्रेनें भी प्रभावित होती हैं। इस कारण रूट से लोड कम करने के लिए ऐसा किया गया है। ऐसे मेें आरक्षण कराते समय यात्री थोड़ा सावधानी बरतें।
विज्ञापन

These 13 trains are canceled for two months due to Fog
डेमो पिक
ये ट्रेनें होंगी निरस्त
झांसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस (11109/11110), लखनऊ-आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस (11109/11110), चित्रकूट धाम-कानपुर इंटरसिटी (22441/22442) 13 दिसंबर से 15 फरवरी तक निरस्त रहेंगी। हटिया-आनंद विहार स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस (12873) 13 दिसंबर से 17 फरवरी तक, आनंद विहार-हटिया स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस (12874) 14 दिसंबर से 18 फरवरी तक निरस्त रहेगी। इसके अलावा लखनऊ-झांसी पैसेंजर, कानपुर-बाराबंकी मेमू (64235/64236), कानपुर-पनकी मेमू 13 दिसंबर से 15 फरवरी तक  निरस्त रहेंगी।

इन ट्रेनों के फेरे कम हुए
ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस (11124) रोज के बजाय 13 दिसंबर से 14 फरवरी के बीच सोमवार और शुक्रवार को निरस्त रहेगी। बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस (11123) 14 दिसंबर से 15 फरवरी के बीच गुरुवार और शुक्रवार को निरस्त रहेगी। भागलपुर-आनंद विहार गरीबरथ 20 दिसंबर से 14 फरवरी के बीच गुरुवार को और आनंद विहार-भागलपुर गरीबरथ एक्सप्रेस 18 दिसंबर से 13 फरवरी तक हर बुधवार निरस्त रहेगी। सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस 15 दिसंबर से 16 फरवरी के बीच हर बुधवार और शनिवार और अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस 14 दिसंबर से 15 फरवरी के बीच मंगलवार और शुक्रवार को निरस्त रहेंगी। 

These 13 trains are canceled for two months due to Fog
डेमो पिक
इसका भी ध्यान रखें
इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस (अप डाउन) 13 दिसंबर से 16 फरवरी तक मथुरा और जयपुर के बीच नहीं चलेगी। हावड़ा-श्रीगंगानगर 13 दिसंबर से 15 फरवरी के बीच हावड़ा और आगरा के बीच नहीं चलेगी।

इसके अलावा कोटा-पटना एक्सप्रेस (अप-डाउन) 13 दिसंबर से 15 फरवरी के बीच अपने नियमित रूट कानपुर-टूंडला-आगरा-मथुरा-भरतपुर से न चलकर कानपुर-फर्रुखाबाद-कासगंज-मथुरा-अछनेरा-भरतपुर रूट से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed