फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   There will be route diversion on Monday of Sawan

Kanpur News: सावन के सोमवार को रहेगा रूट डायवर्जन

Sun, 21 Jul 2024 02:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 21 Jul 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
There will be route diversion on Monday of Sawan
सावन के सोमवार को रहेगा रूट डायवर्जन
विज्ञापन

क्रासर
कांवड़ियों के रास्तों पर भारी वाहन रहेंगे प्रतिबंध
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। सावन 22 जुलाई से शुरू हो रहे हैं। कांवड़ियों के रास्तों पर भारी वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। डायवर्जन स्थलों पर पुलिस को तैनात कर दिया गया है। मार्गों में बदलाव का सिलसिला अस्थायी रूप से 19 अगस्त शाम तक चलेगा। साथ ही शहर में कांवड़ियों के मार्ग पर ऑटो व ई-रिक्शा पर भी प्रतिबंध रहेंगे।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि 22 जुलाई से पवित्र श्रावण मास का प्रारंभ हो रहा है। श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करते हुए पुलिस ने कांवड़ियों के लिए सुरक्षा-व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए हैं। उन्होंने बताया है कि रविवार रात आठ बजे से 22 जुलाई की रात आठ बजे तक रूट डायवर्जन रहेगा। वहीं दूसरे सोमवार के लिए 28 से 29 जुलाई तक तथा तीसरे सोमवार के लिए चार से पांच अगस्त तक रूट डायवर्ट रहेगा। इसी तरह से चौथे सोमवार को जलाभिषेक के लिए 11 से 12 अगस्त तक तथा इसके बाद पांचवे और अंतिम सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक के लिए 18 से 19 अगस्त तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। कांवड़ पथ पर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन

.............................................
इन मार्गों पर ऐसी रहेगी यातायात व्यवस्था
-फर्रुखाबाद की तरफ से आने वाले भारी वाहन चौबिया क्षेत्र की कर्री पुलिया से सैफई हवाई पट्टी होते हुए आईटीआई चौराहा से जाएंगे।
-इकदिल की तरफ से फर्रुखाबाद जाने वाले आईटीआई चौराहा से सैफई हवाई पट्टी, कर्री पुलिया होते हुए जाएंगे।
-बस स्टैंड से रोडवेज बसें एसएसपी चौराहा से आटीआई चौराहा होकर सैफई हवाई पट्टी, करी पुलिया से फर्रुखाबाद जाएंगी।
-मानिकपुर मोड़ की ओर से भारी वाहन बकेवर से भरथना होते हुए अपने फर्रुखाबाद जाएंगे।
-लुहन्ना चौराहा से यमुना ब्रिज की तरफ जाने भारी वाहन सांई धर्मकांटा से सराय भूपत होते हुए जाएंगे।
-चकरनगर से उदी की ओर आने वाले भारी वाहन बकेवर होकर होकर जाएंगे।
.............................................
शहर में इन सड़कों पर नहीं चलेंगे ऑटो व ई-रिक्शा
-काजी पंप से साबितगंज की ओर नहीं जा सकेंगें।
-नौरंगाबाद चौराहा से साबितगंज की ओर नहीं जा सकेंगें।
-राजागंज से बल्देव चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगें।
-रामगंज चौराहा से तहसील चौराहा, साबितगंज की नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed