फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   There will be less load on Kanpur Central, Govindpuri will soon be a satellite station

यूपी: कानपुर सेंट्रल पर लोड होगा कम, गोविंदपुरी जल्द बनेगा सैटेलाइट स्टेशन

Sun, 24 Apr 2022 05:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 24 Apr 2022 05:37 PM IST
सार

सेंट्रल स्टेशन पर ट्रेनों का लोड कम करने के लिए गोविंदपुरी स्टेशन को सैटेलाइट स्टेशन के रूप में निर्मित करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस दिशा में स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव शुरू किया गया है और जल्द ही कोचों में पानी भरने की व्यवस्था भी शुरू होगी। 

विज्ञापन
There will be less load on Kanpur Central, Govindpuri will soon be a satellite station
गोविंदपुरी स्टेशन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन को कानपुर सेंट्रल का वैकल्पिक यानी सैटेलाइट स्टेशन बनाने की सबसे बड़ी जरूरत वाटरिंग सिस्टम का काम जल्द पूरा होने वाला है। अब गोविंदपुरी स्टेशन पर भी दूर से आने वाली या यहां से संचालित होने वाली ट्रेनों के कोचों में पानी भरने की व्यवस्था होगी। अभी तक कानपुर में सिर्फ सेंट्रल स्टेशन पर ही कोचों में पानी भरने की व्यवस्था है। कानपुर से होकर चलने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनों को ट्रायल के तौर पर अभी गोविंदपुरी से गुजारा जा रहा है। यह ट्रेनें सेंट्रल स्टेशन नहीं आती हैं।

विज्ञापन

गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन को रेलवे सैटेलाइट स्टेशन के तौर पर विकसित कर रहा है। इसके लिए सबसे बड़ा काम डायमंड क्रॉसिंग को खत्म किया गया। इससे गोविंदपुरी स्टेशन से झांसी और दिल्ली रूट पर जाने के लिए अलग-अलग रेलवे लाइन हो गई। पहले इस क्रॉसिंग की वजह से झांसी से गोविंदपुरी स्टेशन आने वाली ट्रेन भीमसेन के आगे तब तक रुकी रहती थी, जब तक दिल्ली से आने वाली ट्रेनों को रेड सिग्नल न दिया जाए। दिल्ली रूट ज्यादा व्यस्त है। 

विज्ञापन

ऐसे में जब झांसी रूट की ट्रेनों को हरी झंडी मिलती तो दिल्ली की ट्रेनें एक के पीछे एक खड़ी हो जाती थीं। अब दोनों लाइनें स्वतंत्र हैं। इसके अलावा स्टेशन पर कोच इंडिकेशन बोर्ड, ट्रेनों की जानकारी देने वाला इलेक्ट्रॉनिक डिस्पले, फ्रीजर, नई लूप लाइनें और प्लेटफार्मों का सुधार हो चुका है। वाटरिंग सिस्टम के लिए ट्रैक के बीच पाइप लगा दिए गए हैं। इसका कनेक्शन ओवरहेड टैंक से होगा। कानपुर के सांसदों ने रेलवे अफसरों से यहां पर फूड प्लाजा, वीआईपी यात्री प्रतीक्षालय भी जल्द बनाने की मांग की है।

कानपुर सेंट्रल पर ट्रेनों का लोड बहुत है। लंबी दूरी की कई नियमित और स्पेशल ट्रेनें अब सेंट्रल के बजाय गोविंदपुरी से ही प्रयागराज रूट पर आनाजाना कर रही हैं। गोविंदपुरी को विकसित करने का काम तेजी से चल रहा है। वाटरिंग सिस्टम का काम पूरा होने वाला है। इससे ट्रेनों के कोचों में पानी भरने की सुविधा होगी। - हिमांशु शेखर उपाध्याय, निदेशक, कानपुर सेंट्रल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed