फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   There will be 400 pathological tests in an hour

Kanpur News: एक घंटे में 400 पैथोलॉजिकल टेस्ट होंगे

Sun, 23 Nov 2025 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
There will be 400 pathological tests in an hour
कानपुर। रोगियों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग में नए उपकरण मंगाए गए हैं। बाॅयो केमिस्ट्री जांच के उपकरण में एक घंटे में 400 रोगियों की जांच होगी। एक रोगी के ब्लड सैंपल में 15 जांचों की रिपोर्ट आएगी। साथ ही रोगी के ब्लड सैंपल की जांच से ही शरीर में कैंसर होने और न होने का पता चल जाएगा। सबसे पहले अंडाशय, प्रोस्टेट और स्तन कैंसर मार्कर जांचें शुरू होंगी।
विज्ञापन

पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. लुबना खान ने बताया कि इन्क्यूबेटर, इलेक्ट्रोलाइट एनालाइजर, रिसर्च माइक्रोस्कोप आदि उपकरण आ गए हैं। विभाग में इनसे जांच की जा रही है। इसके बाद पैथोलॉजी में भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। एनालाइजर से सोडियम, पोटेशियम और कैल्शियम आदि की जांचें हो जाएंगी। शोध कार्यों में रिसर्च माइक्रोस्कोप का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके साथ ही कैंसर मार्कर जांचें होंगी।
विज्ञापन

इससे यह पता चल जाएगा कि कोशिका किस तरह के कैंसर से प्रभावित है। उन्होंने बताया कि ब्लड सैंपल से कैंसर पहचान की जांच इमरजेंसी में हो रही है। इससे हैलट पैथोलॉजी में शुरू किया जाएगा। नई विधि से पहले स्तन, अंडाशय और प्रोस्टेट कैंसर की जांच शुरू करेंगे। इसके बाद अन्य अंगों के कैंसर की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed