फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   There were pieces of wood on railway track, due to drivers presence of mind MEMU was saved from overturning

Hamirpur: रेल ट्रैक पर थे लकड़ी के टुकड़े, चालक की सूझबूझ से मेमू पलटने से बची, कार्यदायी संस्था पर रिपोर्ट

Fri, 04 Oct 2024 12:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 04 Oct 2024 12:02 PM IST
सार

Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर कस्बे में मेमू ट्रेन लोको पायलट की सूझबूझ से डिरेल होने से बच गई। रेलवे के अधिकारी ने बताया कि कार्यदायी संस्था के कर्मियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। केपीटीएल कंपनी के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

विज्ञापन
There were pieces of wood on railway track, due to drivers presence of mind MEMU was saved from overturning
hamirpur train accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले में भरुआ सुमेरपुर रेलवे की दोहरीकरण की कार्यदायी संस्था केपीटीएल की लापरवाही के चलते मेमू ट्रेन पलटने से बच गई। रेलवे प्लेटफार्म पर लगाए गए लकड़ी के टुकड़े को देखकर लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को पहले ही रोक दिया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। स्टेशन प्रंबधक ने इसकी सूचना आरपीएफ सहित उच्चाधिकारियों को दी।

विज्ञापन


अधिकारी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच करने में जुट गए है। वहीं रेलवे के अवर अभियंता ने कार्यदायी संस्था के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है। कानपुर से मानिकपुर जाने वाली मेमू ट्रेन सुबह करीब 8:30 बजे कस्बे के रेलवे स्टेशन में प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंचने वाली थी। दोहरीकरण का कार्य कर रही कंपनी केपीटीएल ने इस प्लेटफार्म में कार्य के लिए पटरियों व प्लेटफार्म की दीवार के बीच लकड़ी के टुकड़े लगा रखे थे।
विज्ञापन


हालांक, कार्य करने के बाद इनको हटाया नहीं गया। इसमें कहीं-कहीं स्टेशन में कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की भी लापरवाही नजर आ रही है और मेमू ट्रेन को बिना प्लेटफार्म को देखे ट्रैक पर ले लिया गया। लोको पायलट ने जब पटरियों पर लकड़ी के गुटकों को देखा, तो सन्न रह गए और इमरजेंसी ब्रेक लगा कर ट्रेन को लकड़ी के टुकड़ों के पहले रोक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोको पायलट की सतर्कता से टला हादसा
पायलट ने वॉकी-टॉकी के माध्यम से स्टेशन प्रबंधक को इसकी जानकारी दी। इस पर स्टेशन कर्मी प्लेटफॉर्म तीन को दौड़ पड़े और पटरियों में लगाये गए टुकड़ों को आनन फानन हटाया। लोको पायलट की सतर्कता के चलते ट्रेन डिरेल होने से बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया।

कार्यदायी संस्था के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा 
स्टेशन प्रबंधक ने इस मामले की सूचना आरपीएफ सहित उच्चाधिकारियों की दी है। आरपीएफ व अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रेलवे के अवर अभियंता उपेंद्र कुमार ने बताया कि यह कार्यदायी संस्था के कर्मियों की बड़ी लापरवाही है। उन्होंने बताया कि कार्यदायी संस्था केपीटीएल के खिलाफ इस लापरवाही का मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed