{"_id":"d89d2ad6b45393beddd6d31508507db9","slug":"there-were-65-candidates-in-the-recruitment-interview-accountant-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल भर्तीः इंटरव्यू में नहीं पहुंचे 65 अभ्यर्थी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल भर्तीः इंटरव्यू में नहीं पहुंचे 65 अभ्यर्थी
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Thu, 04 Feb 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
लेखपाल भर्ती परीक्षा का इंटरव्यू बुधवार को कानपुर यूनिवर्सिटी में हुआ। मुख्य विकास अधिकारी शंभू कुमार की अध्यक्षता वाले छह सेलेक्शन बोर्ड से आए अभ्यर्थियों से सवाल करके उनकी क्षमता का आकलन किया। देर शाम तक इंटरव्यू चला।
विज्ञापन
कुल 442 अभ्यर्थियों में करीब 65 नहीं पहुंचे। इनका बृहस्पतिवार को इंटरव्यू होगा। इन्हें सूचित भी कर दिया गया है। लेखपाल भर्ती परीक्षा और उसके इंटरव्यू से कानपुर नगर में 112 लेखपालों की नियुक्ति होनी है। इसी सिलसिले में बुधवार को इंटरव्यू हुआ। अलग-अलग सेलेक्शन बोर्ड और उसके अध्यक्षों ने अभ्यर्थियों को बुलाया।
विज्ञापन
एक-एक करके सवाल-जवाब किया गया। यह सिलसिला सुबह 10 बजे से शुरू हुआ और देर शाम तक चलता रहा। सेलेक्शन बोर्ड के अध्यक्ष, सदस्यों से किसी तरह का संपर्क न किया जा सके, इसलिए सबने मोबाइल बंद रखा। कुछ अभ्यर्थियों ने इंटरव्यू प्रक्रिया को सामान्य बताया और कहा कि सवालों का स्तर ठीक है।
विज्ञापन
कुछ ने इंटरव्यू को औपचारिकता करार दिया। कहा कि थ्योरी के 80 फीसदी मार्क्स से ही सेलेक्शन होना है। इंटरव्यू से 20 फीसदी मार्क्स मिलने हैं। जिसके मार्क्स थ्योरी में अच्छे होंगे, वह कम मार्क्स पाकर भी सेलेक्शन लिस्ट में शामिल हो जाएगा।