फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   There was no indicator on the under construction culvert, brother of groom riding a bike died, uncle injured

Hardoi: निर्माणाधीन पुलिया पर नहीं था कोई संकेतक, बाइक सवार दूल्हे के भाई की मौत, मामा घायल

Wed, 27 Nov 2024 11:33 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 27 Nov 2024 11:33 AM IST
सार

हरदोई जिले में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दूल्हे के भाई की मौत हो गई। जबकि मामा घायल हो गए। हादसा देहात कोतवाली क्षेत्र के खदरा नानकगंज मार्ग पर हुआ।

विज्ञापन
There was no indicator on the under construction culvert, brother of groom riding a bike died, uncle injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निर्माणाधीन पुलिया के पास कार्यदायी संस्था ने न तो कोई संकेतक लगवाए और न ही डायवर्जन का बोर्ड। इसका नतीजा यह हुुआ कि मामा के साथ बाइक से जा रहे दूल्हे के भाई की निर्माणाधीन पुलिया से टकरा कर मौत हो गई। गंभीर हालत में मामा को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के नया गांव निवासी राकेश खेती करते हैं। उनके बड़े पुत्र श्याम की बरात सोमवार को देहात कोतवाली क्षेत्र के महोलिया शिवपार गई थी। शादी में उनका सबसे छोटा बेटा चंदन (24) भी गया था। रात में जयमाल के बाद कपड़े बदलने के लिए चंदन अपने मामा नीरज (35) के साथ बाइक से गांव जा रहा था। देहात कोतवाली क्षेत्र में नानकगंज खदरा मार्ग पर बाइक निर्माणाधीन पुलिया से टकरा गई।
विज्ञापन


हादसे में चंदन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा नीरज घायल हो गया। घटना की जानकारी पर परिजन समारोह छोड़कर घटनास्थल पर पहुंच गए। इसी बीच पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। नीरज को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। घटनास्थल पर मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृ़ढ़ीकरण का काम चल रहा है। यहां पुलिया भी बन रही है। पुलिया के पास न तो कोई संकेतक है और न ही रूट डायवर्जन का कोई बोर्ड लगा है। परिजनों का कहना है कि अगर पुलिया के पास कोई बाेर्ड लगा होता तो शायद हादसा न होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed