फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   There was a fight for urea in the committees, fertilizer was available only after waiting for hours

Kanpur News: समितियों पर यूरिया के लिए मारमारी, घंटों इंतजार के बाद मिल सकी खाद

Tue, 19 Aug 2025 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Tue, 19 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
There was a fight for urea in the committees, fertilizer was available only after waiting for hours
झींझक समिति पर खाद लेने के लिए पॉस मशीन में विवरण दर्ज करवाते किसान। संवाद
कानपुर देहात। जिले में वर्तमान में बाजरा, ज्वार आदि की फसल बोआई के साथ धान की फसल के लिए यूरिया की आवश्यकता है। इधर स्वतंत्रता दिवस, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की छुट्टी के चलते तीन दिन बाद समितियां खुलने पर सोमवार को किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। यूरिया खाद लेने के लिए किसानों को उमस भरी गर्मी में घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं, कुछ स्थानों पर घंटों इंतजार के बाद भी खाद न मिल पाने से नाराज किसानों के हंगामा करने से वितरण कार्य रोकना पड़ गया। बाद में पुलिस की मौजूदगी में दोबारा वितरण शुरू करवाया गया। वहीं, कुछ समितियों पर पूर्व में प्रपत्र जमा होने के बाद भी सोमवार को खाद न मिल पाने पर किसानों को मायूस होकर लौटना पड़ा। किसानों का कहना है कि बाजार में यूरिया ऊंचे दामों पर बेची जा रही है, वहीं समितियों पर खाद नहीं मिल रही है। इसका प्रभाव उनकी फसल पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

....................
किसानों के हंगामा करने पर पुलिस की मौजूदगी में हुआ वितरण
राजपुर ब्लॉक की भाल, मुबारकपुर, पैलावर की सहकारी समितियों में काफी दिनों से यूरिया उपलब्ध न होने से किसान परेशान थे। 14 अगस्त को 500-500 बोरी यूरिया खाद समितियों पर भेजी गई। मगर छुट्टी के चलते वितरण नहीं हो सका। सोमवार सुबह वितरण शुरू होने से पहले ही पैलावर समिति पर किसानों की भीड़ जुट गई। केंद्र प्रभारी शैलेंद्र सिंह के पहुंच कर वितरण शुरू कराया तो किसानों ने धक्का मुक्की शुरू कर दी। इसके चलते उन्हें पुलिस बुलानी पड़ी। इसके बाद खाद का वितरण शुरू हो सका। शाम तक 200 किसानों को 300 बोरी यूरिया वितरित की गई। भाल समिति पर शाम पांच बजे तक 250 बोरियों का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

........................
घंटों इंतजार करने के बाद मिल सकी खाद
झींझक समिति पर सोमवार को वितरण शुरू होते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पहले खाद लेने के चक्कर में किसान आपस में धक्का-मुक्की करने लगे। इस पर कर्मियों ने किसानों के आधार कार्ड व खतौनी जमा करने के बाद वितरण शुरू करवाया। पालनगर के पूती, मुंडेरा के भूरा, लगरथा के अमर सिंह, शाहपुर के अनुज ने बताया कि घंटो इंतजार के बाद खाद मिल सकी है। जोकि उनकी फसल के सापेक्ष कम है। सचिव मुकेश गुप्ता ने बताया कि 500 बोरी के स्टॉक में से 235 किसानों को 470 बोरी यूरिया दी गई है। शाम तक समिति पर और खाद आ जाएगी। किसानों को खतौनी के हिसाब से खाद दी जा रही है।

..................
पूर्व में प्रपत्र जमा होने के बाद भी नहीं मिल सकी खाद
रूरा क्षेत्र की लुखड़दौरा समिति पर भी सोमवार को यूरिया का वितरण हुआ। लुखड़दौरा के किसान जितेंद्र यादव, खुमान पुरवा के किसान श्रीचंद, गैजूमऊ के गौरव यादव, शेखीपुर के किसान विपिन यादव व आलोक यादव ने बताया कि उन लोगों ने खाद लेने के लिए पूर्व में प्रपत्र जमा करवाए थे। इसके बाद भी सोमवार को घंटों इंतजार के बाद उनको खाद नहीं मिल सकी। किसानों का कहना है कि समितियों पर खाद का वितरण तो किया जा रहा है मगर किसानों की मांग के अनुरूप खाद मुहैया नहीं करवाई जा रही है। किसानों ने आरोप लगाया कि प्रभावशाली लोगों के कहने पर परिचित लोगों को खाद दी जा रही है। सचिव विमल यादव ने बताया कि किसानों के आरोप गलत हैं। सोमवार को 100 किसानों में 300 बोरी खाद वितरित की गई है। जमीन के हिसाब से खाद वितरित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed