फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   There is no ramp and lift in the registry office, elderly and disabled people are troubled

Kanpur: रजिस्ट्री कार्यालय में नहीं रैंप और लिफ्ट, परेशान होते हैं बुजुर्ग व दिव्यांग, जिम्मेदारों बोले ये

Thu, 18 Jul 2024 03:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 18 Jul 2024 03:14 PM IST
सार

Kanpur News: उप महानिरीक्षक निबंधन ने बताया कि परिसर में रैंप और लिफ्ट का निर्माण अभी नहीं हुआ है। इस संबंध में अफसरों को निर्देशित किया जा चुका है। जल्द रैंप का निर्माण होगा।

विज्ञापन
There is no ramp and lift in the registry office, elderly and disabled people are troubled
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में सरकार दिव्यांगों को सुविधाएं देने के लिए प्रयास कर रही है, लेकिन इसके क्रियान्वयन पर विभागों का खास ध्यान नहीं है। कानपुर के रजिस्ट्रार कार्यालय में बुजुर्गों व दिव्यांगों के लिए रैंप तक नहीं बनाए गए हैं। इससे दिव्यांगों और बुजुर्गों को पहले व दूसरे तल तक ले जाने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। कुछ दिन पहले इसका वीडियो भी वायरल हुआ था।

विज्ञापन

कानपुर के रजिस्ट्री कार्यालय से हर माह करोड़ों रुपये राजस्व आता है। इसके बाद भी यहां अव्यवस्थाओं का अंबार है। हाल ही में सोशल मीडिया पर यहां का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें दिखाया गया कि एक बुजुर्ग को रजिस्ट्री कार्यालय तक ले जाने के लिए परिजनों का खासी परेशानी उठानी पड़ी। बुजुर्ग को परिजन ट्राई साइकिल समेत उठाकर सीढि़यों के सहारे रजिस्ट्री कार्यालय ले जाते हैं।
विज्ञापन

यहां रैंप न होने से दिव्यांगों व बुजुर्गों को पहले व दूसरे तल में जाने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में अफसरों से बात हुई, लेकिन कुछ किया नहीं गया। डीएम से मिलकर सभी कार्यालयों में रैंप बनाए जाने की मांग की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिसर में रैंप और लिफ्ट का निर्माण अभी नहीं हुआ है। इस संबंध में अफसरों को निर्देशित किया जा चुका है। जल्द रैंप का निर्माण होगा।  -कौशलेंद्र शुक्ल, उप महानिरीक्षक निबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed