फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   There is no panacea in Remdesivir Corona, treatment of lung changes is different

रेमडेसिविर कोरोना में रामबाण नहीं, फेफड़ों में बदलाव का अलग होता है इलाज, जबरदस्ती किसी रोगी को न दें

Tue, 20 Apr 2021 07:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 20 Apr 2021 07:55 PM IST
सार

कोरोना के इलाज के लिए रेमडेसिविर ही इकलौती दवा नहीं है। विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना के इलाज के लिए यह रामबाण भी नहीं है। इसके लिए रोगी परेशान न हों।

विज्ञापन
There is no panacea in Remdesivir Corona, treatment of lung changes is different
रेमडेसिविर दवा - फोटो : social media

विस्तार

कोरोना के इलाज के लिए रेमडेसिविर ही इकलौती दवा नहीं है। विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना के इलाज के लिए यह रामबाण भी नहीं है। इसके लिए रोगी परेशान न हों। कोरोना से फेफड़ों में आने वाले बदलाव के लिए अलग दवाएं हैं, उनसे फेफड़े ठीक हो जाते हैं।
विज्ञापन


के इलाज में रेमडेसिविर ही कारगर होने का भ्रम फैलने से इसकी कालाबाजारी बढ़ गई है। नेशनल कॉलेज ऑफ चेस्ट फिजीशियन इंडिया के नॉर्थ जोन के चेयरमैन और सीनियर फिजीशियन प्रोफेसर डॉ. एसके कटियार का कहना है कि रेमडेसिविर कोरोना में कितना फायदा करता है, अभी इसका पता नहीं है।
विज्ञापन


अगर रोगी का बुुखार लंबा खिंच रहा है तो डॉक्टर इसका भी इस्तेमाल कर लेते हैं। कोरोना से फेफड़ों में डैमेज होता है, उसकी दवा रेमडेसिविर नहीं है। डैमेज को ठीक करने के लिए अलग दवाएं हैं। उन्होंने बताया कि माइल्ड केस में रेमडेसिविर देने की जरूरत ही नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीवियर केस में इसको आजमाया जा सकता है। सीनियर चेस्ट फिजीशियन डॉ. राजीव कक्कड़ का कहना है कि रेमडेसिविर को जबरदस्ती नहीं दिया जाना चाहिए। विशेषज्ञों का कहना है कि इसके साइड इफेक्ट्स भी होते हैं, इसलिए लिवर, किडनी आदि की जांच कराकर इस दवा का इस्तेमाल होना चाहिए। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज ने विशेषज्ञों की कमेटी गठित की है, यह तय करती है कि किस रोगी को रेमेडेसिविर दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed