फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Cold will haunt more now, there is no hope of relief at the moment

कानपुर: अभी और सताएगी ठंड, फिलहाल राहत के नहीं आसार

Fri, 28 Jan 2022 07:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 28 Jan 2022 07:42 PM IST
सार

मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी शीत लहर जारी रहेगी। इसके अलावा 29 जनवरी तक एक और पश्चिमी विक्षोभ के हिमालय पहुंचने का अनुमान है। इससे भी चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनेगा, जिससे मौसमी गतिविधियां और तेज हो जाएंगी।

विज्ञापन
Kanpur: Cold will haunt more now, there is no hope of relief at the moment
सर्द मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में ठंड अभी कुछ दिन और कंपकंपी छुटवाएगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी शीत लहर जारी रहेगी। इसके अलावा 29 जनवरी तक एक और पश्चिमी विक्षोभ के हिमालय पहुंचने का अनुमान है। इससे भी चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनेगा, जिससे मौसमी गतिविधियां और तेज हो जाएंगी।
विज्ञापन


सीएसए के मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार से रविवार तक शीत लहर की गति तेज हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ आने के बाद कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होने वाला है। इससे पारा और नीचे जा सकता है। धुंध बनी रहेगी।  बादल छंटने का अनुमान है लेकिन सुबह और शाम कोहरा बढ़ेगा। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बादल छंटने से दिन में कुछ राहत रही, लेकिन सर्द हवाओं की वजह से ठंडक बनी रही। गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 17.5 रहा। न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री कम 4.6 डिग्री रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. पांडेय ने बताया कि इस बार कड़कड़ाती ठंड और पारे के बार-बार नीचे गिरने की वजह ला नीना इफेक्ट है। यह एक मौसम गतिविधि है। इसकी वजह से प्रशांत महासागर में बदलाव आता है। इसका प्रभाव असामान्य मौसम के रूप में दिखाई पड़ता है। 


यह है ला नीना

ला नीना स्पेनी भाषा का शब्द है। इसका मतलब होता है छोटी बच्ची। यह प्रक्रिया प्रशांत महासागर में घटित होती है। इसके प्रभाव से हवा अधिक तेज बहती है। भूमध्य रेखा और उसके आसपास का पानी सामान्य से अधिक ठंडा हो जाता है। महासागर का तापमान पूरी दुनिया के मौसम को प्रभावित करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed