फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   there are no Incidents of theft and cheating in Tejas and Train 18

देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत और कारपोरेट ट्रेन तेजस में चोरी-छिनैती की घटनाएं शून्य

Fri, 13 Mar 2020 05:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 13 Mar 2020 05:10 PM IST
विज्ञापन
there are no Incidents of theft and cheating in Tejas and Train 18
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
कानपुर से होकर गुजरने वाली देश की पहली स्वदेशी सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन-18) और पहली कारपोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस में अब तक चोरी-छिनैती की घटनाएं शून्य हैं। इन दोनों ट्रेनों में ऐसी घटनाएं न होने की सबसे बड़ी वजह यह है कि बिना स्टॉपेज के ट्रेन के किसी भी स्टेशन पर खड़े हो जाने पर न तो अंदर के यात्री बाहर निकल सकते हैं और न ही बाहर के लोग अंदर घुस सकते हैं।
विज्ञापन


इन ट्रेनों में स्वचलित डोर क्लोजर मेकैनिज्म होने से बिना कोच अटेंडेंट की मर्जी के गेट नहीं खुलते हैं। ड्राइवर के पास लगे बटन और दूसरे अधिकृत स्टाफ ही थंब इंप्रेशन से गेट खोल सकते हैं।
विज्ञापन

वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन एक साल से अधिक समय से हो रहा है। तेजस एक्सप्रेस को चले छह महीने हो चुके हैं। इनमें किसी भी यात्री का सामान चोरी होने, ट्रेन के रुकने पर किसी यात्री का सामान लेकर कूदने और जहरखुरानी के मामले भी नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोच के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरों से सुरक्षा बढ़ी है। इन दोनों ट्रेनों में सुरक्षा के बेहतर नतीजे सामने आने के बाद राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस में भी स्वचलित डोर क्लोजर मेकैनिज्म विकसित करने की योजना बन रही है। ऐसे तीन सौ कोचों में यह तकनीकी विकसित होगी। इसके लिए हर कोच में 20 लाख के बजट का प्रावधान है। इस तकनीकी से ट्रेन चलने के पहले गेट बंद हो जाते हैं और रुकने पर जिस स्टेशन पर स्टॉपेज होगा, वहीं खुलेंगे।

स्वचलित डोर क्लोजर मेकैनिज्म तकनीकी से इन ट्रेनों में चोरी-छिनैती जैसी घटनाएं नहीं हुईं। यात्री भी सुकून से बिना भय के यात्रा कर रहा है। ट्रेन से गिरने-कूदने की घटनाएं भी इन दोनों ट्रेनों में नहीं हो रही हैं।
आरएन पांडेय, सहायक सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed