{"_id":"6a5f67861aa89c4c2a0a3376","slug":"theft-worth-lakhs-at-retired-bank-official-s-house-in-panki-solved-accused-arrested-cash-and-jewelry-recovere-2026-07-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: पनकी में रिटायर्ड बैंक अधिकारी के घर हुई लाखों की चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, नकदी व आभूषण बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: पनकी में रिटायर्ड बैंक अधिकारी के घर हुई लाखों की चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, नकदी व आभूषण बरामद
Tue, 21 Jul 2026 06:06 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 21 Jul 2026 06:06 PM IST
सार
सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर के घर चोरी का खुलासा कर पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से डेढ़ लाख रुपये और 10 लाख का माल बरामद किया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पनकी में सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर संतोष कुमार शर्मा के घर हुई लाखों की चोरी का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने शातिर आरोपी अंकुश यादव को गिरफ्तार कर करीब 10 लाख रुपये का चोरी का माल बरामद किया। वह मूल रूप से मैनपुरी का निवासी है और चोरी के रुपये गेमिंग एप और जुए में लगाता था।
पुलिस उपायुक्त पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि संतोष कुमार शर्मा भारतीय स्टेट बैंक से शाखा प्रबंधक पद से सेवानिवृत्त हैं। 17 जून को वह पत्नी सुमन शर्मा के साथ जबलपुर और फिर बेटे अरुण के पास मुंबई चले गए थे। घर की चाबी नौकरानी के पास थी। 12 जुलाई को नौकरानी ने घर के कुंडे टूटे देखे तो अरुण को फोन कर बताया। शाम को परिवार लाैटा और चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने 500 से अधिक कैमरों के फुटेज खंगाले।

इस पर दो दिन पहले पुलिस को गली में रेकी करते हुए अंकुश के फुटेज मिले। उसे उठाया गया तो उसने चोरी की बात कबूल कर ली। उसके पास से 1.52 लाख रुपये, तीन चेन, चांदी के गहने, घड़ी, एटीएम कार्ड, बैग, लैपटॉप और चोरी में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद हुई है।
विज्ञापन
यह पनकी पावर हाउस मेंं काम करता है और किराये में रहता है। उसने बताया कि चोरी के बाद डीवीआर और बैग नहर में फेंक दिया था। पनकी के एमआईजी क्षेत्र में चोरी कर चुका है। धोखाधड़ी के मामले में गुरुग्राम में जेल भी जा चुका है।