फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   theft

सेवानिवृत्ति शिक्षक के घर से लाखों के जेवर व बंदूक चोरी

Sat, 13 Mar 2021 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
theft
ग्रामीणों से जानकारी लेते एसपी केशव कुमार चौधरी। - फोटो : PUKHRANYA
पुखरायां (कानपुर देहात)। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अकबरनगर गांव में गुरुवार की रात एक सेवानिवृत्ति शिक्षक के घर में घुसे चोरों ने नगदी व करीब 75 लाख रुपये के जेवर पार कर दिए। साथ ही घर में रखी सिंगल बैरल की बंदूक भी उठा ले गए। चोरी की वारदात की जानकारी शुक्रवार की भोर में हुई। सूचना पर पहुंचे एसपी केके चौधरी ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस बल के साथ पहुंचे सीओ, कोतवाल, फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड, एसओजी टीम ने जांच की। बुजुर्ग दंपति घर में अकेले थे। बड़ा बेटा कानपुर गया था। भोगनीपुर कोतवाली रामबहादुर पाल ने बताया कि तहरीर पर नगदी, जेवर व बंदूक चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के अकबरनगर गांव के सेवानिवृत्त शिक्षक रामकृष्ण यादव ने बताया कि गुरुवार को उनके मकान के पास बने मंदिर में अखंड पाठ शुरू कराया गया था। वह पत्नी के साथ देररात तक मकान के एक छोर पर बने कमरे में ही रामायण सुनते रहे। बाद में सो गए। भोर पहर पत्नी ननखी देवी की नींद खुली तो देखा कि आंगन को जाने वाला दरवाजा अंदर से बंद मिला। उन्होंने आंगन में किसी के होने की बात कहकर जगाया। गैलरी के दरवाजे की कुंडी कटी मिली। कमरे का दरवाजा खोल कर देखा तो बक्से खुले हुए थे सामान बिखरा पड़ा मिला। तब चोरी होने की जानकारी हुई। बक्सों में रखे चार लाख रुपये, 10 किलो चांदी और आधा किलो सोने के गहने गायब थे। साथ ही बड़े बक्से में रखी एक नाल बंदूक गायब मिली। सूचना पर सीओ प्रभात कुमार, कोतवाल रामबहादुर पाल, देवीपुर चौकी इंचार्ज भूकेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ पहुंचे। चोर गृहस्वामी के जूते भी बाहर ले गए थे। जिनको सुंघाने के बाद डाग स्क्वायड एक बंद पड़े मकान के पास पहुंचा और रुक गया। दरवाजा खुलवा कर देखा गया लेकिन कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने चोरी की घटना का खुलासा किए जाने का भरोसा दिया। वहीं, चोरी की इस वारदात से ननखी देवी बिलखती रहीं। बड़ा बेटा राजीव कानपुर गया था। छोटा बेटा राजकुमार आरपीएफ मुंबई में तैनात है। कोतवाल ने बताया कि घटना की सुरागरसी कराई जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरदौं गांव में एक मकान की छत पर भी चढ़े लोग
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के गिरदौं गांव के राशन कोटेदार की छत पर भी गुरुवार की रात कोई चढ़ा। वहां लेटे चचेरे भाईयों के जाग जाने पर लोग कूद कर भागे। गिरदौं के राशन कोटेदार अशोक ने बताया कि गांव में बने दूसरे मकान में गुरुवार रात नीम के पेड़ के सहारे छत पर दो लोग चढ़ थे। सीढ़ी के दरवाजे का ताला तोड़ने का प्रयास करने लगे। वहां उनका बेटा और भतीजा लेटे थे। उनकी नींद खुल जाने पर उन्होंने आवाज लगा दी। वह दोनों छत से कूद कर भागने लगे। बाहर निकल देखा तो तीन लोग भाग रहे थे। तलाश करने पर नहीं मिले। सुबह जानकारी हुई कि अकबरनगर में चोरी हो गई है।

सेवानिवृत्त शिक्षक के घर में चोरी की घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान।

सेवानिवृत्त शिक्षक के घर में चोरी की घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान।- फोटो : PUKHRANYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed