{"_id":"63bd53084ccb86192f264f8b","slug":"theft-of-three-lakhs-from-the-house-of-the-cleaning-worker-in-auraiya","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: सफाई कर्मचारी के घर से तीन लाख की चोरी, बहू को लेकर सैफई गया था गृहस्वामी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: सफाई कर्मचारी के घर से तीन लाख की चोरी, बहू को लेकर सैफई गया था गृहस्वामी, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 10 Jan 2023 05:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 10 Jan 2023 05:29 PM IST
सार
फफूंद थाना क्षेत्र में चोरों ने देर रात सफाईकर्मी के घर से तीन के जेवरों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर सुराग एकत्रित किए हैं।
विज्ञापन
सफाई कर्मी के घर पर जांच पड़ताल करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र में ठंड बढ़ने के साथ ही चोरों का आतंक बढ़ गया है। सोमवार रात लोधियान मोहल्ले में सफाई कर्मचारी के घर चोरों ने धावा बोला। नकदी समेत तीन लाख के गहने चोरी कर ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन
फफूंद थाना क्षेत्र के लोधियान निवासी मुकेश बाल्मीकि ने पुलिस को बताया कि वह नगर पंचायत फफूंद में सफाई कर्मी हैं। सोमवार को बहू को प्रसव पीड़ा होने पर वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उसे लेकर सैफई गए थे। घर पर पुत्र चंदन और कुंदन थे, जो रात में खाना खाने के बाद कमरों में सो गए।
विज्ञापन
वहीं, देर रात छत से नीचे आए चोरों ने एक कमरे का ताला तोड़ कर बक्से में रखी 10 हजार की नकदी और करीब तीन लाख रुपये के कीमती जेवरात चोरी कर लिए। सुबह दोनों बेटों के उठने पर चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने आनन फानन में परिजनों और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि चोरी की जानकारी पर पुलिस मौके पर गई थी। पूछताछ के साथ घटना स्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए छानबीन की गई है। अभी कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर चोरी का खुलासा किया जाएगा।