फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Theft of five lakh rupees along with cash from the locked house of LIC agent

Kanpur News: एलआईसी अभिकर्ता के बंद घर से नकदी समेत पांच लाख की चोरी

Sun, 18 Feb 2024 11:01 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 18 Feb 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Theft of five lakh rupees along with cash from the locked house of LIC agent
कानपुर देहात। अकबरपुर ब्लॉक के पीछे गांधी नगर बस्ती में रहने वाले एलआईसी अभिकर्ता के बंद घर से चोरों ने नकदी समेत करीब पांच लाख की चोरी की। रविवार सुबह घर लौटने पर ताला टूटा देख गृहस्वामी ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल ने फोरेंसिक टीम बुलाकर छानबीन की। पुलिस कुछ चोरों को चिह्नित कर तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

मूल रूप से औरैया के क्योटरा निवासी गोविंद सिंह उर्फ रोहित सेंगर दो साल से अकबरपुर ब्लॉक के पीछे गांधी नगर में मकान बनाकर रह रहे हैं। गोविंद ने बताया कि शनिवार की शाम वह गजनेर थाना क्षेत्र करसा गांव रिश्तेदार के घर तिलक समारोह में शामिल होने के लिए पत्नी दीपा व बेटी के साथ गए थे। घर पर ताला बंद था। रविवार सुबह नौ बजे के करीब जब वह घर लौटे तो मेन दरवाजे का ताला टूटा था। अंदर जाकर देखा तो कमरों के ताले व लॉक कटर से काटा गया था। सामान बिखरे देख चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों को बताया और डायल 112 को फोन कर जानकारी दी। गोविंद ने बताया कि वह एलआईसी में अभिकर्ता है। कलेक्शन का करीब 80-90 हजार रुपया घर पर रखा था। नकदी समेत टीवी, कीमती सामान करीब सवा किलो चांदी व पांच तोला पत्नी का सोना चोरी हुआ है। कोतवाल सतीश सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है। जल्द ही चोरों का पता लगाकर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed