फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   theft in Rajdhani Express in kanpur

एसी कोच में चोर!, राजधानी एक्सप्रेस में 10 लाख की चोरी, बैग में थे 550 यूएस डॉलर और लाखों के जेवरात

Mon, 17 Sep 2018 08:49 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 17 Sep 2018 08:49 AM IST
विज्ञापन
theft in Rajdhani Express in kanpur
डेमो पिक
राजधानी एक्सप्रेस से महिला का बैग चोरी हो गया। इसकी जानकारी कानपुर सेंट्रल स्टेशन से ट्रेन के छूटने की बाद हुई। बैग में डॉलर और ज्वैलरी थी। दिल्ली पहुंचने पर हुलासचंद्र ने जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। चोरी गए सामान की कीमत 10 लाख से अधिक की बताई गई। 
विज्ञापन


मंगल भवन भद्रपुर झापा नेपाल निवासी हुलासचंद्र सरिया पत्नी ललिता देवी के साथ न्यूजलपाईगुड़ी स्टेशन से नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 12423 से जा रहे थे। ट्रेन के ए 2 कोच में 33 व 34 नंबर सीट पर रात में खाना के बाद दोनों सो गए। कानपुर में रविवार सुबह 5:35 बजे ट्रेन चलने के बाद ललिता देवी ने बैग चेक किया तो वह गायब मिला। बैग में 550 यूएस डॉलर, चेन, अंगूठी, चूड़ी और लॉकेट समेत करीब 210 ग्राम के जेवरात गायब थे। उन्होंने इसकी जानकारी आरपीएफ को दी।
विज्ञापन


 

यह काम एसी कोचों में चलने वाले चोर गैंग का हो सकता है- पुलिस

theft in Rajdhani Express in kanpur
डेमो पिक
दिल्ली जीआरपी इंस्पेक्टर का कहना है कि जिस जगह पर घटना हुई होगी संबंधित जीआरपी को मामला स्थानांतरित कर दिया जाएगा। इधर, जीआरपी सेंट्रल प्रभारी राम मोहन राय ने घटना की जानकारी से इंकार किया है। उनका कहना है कि मामला संज्ञान में आने पर कार्रवाई की जाएगी।  


पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह काम एसी कोचों में चलने वाले चोर गैंग का हो सकता है। गैंग के शातिर राजधानी एक्सप्रेस में एसी 2 और एसी 3 कोच में ओरिजन स्टेशन से अंतिम स्टेशन का टिकट करा लेते है। इसके बाद ट्रेन में ही घटना को अंजाम देकर बीच के स्टेशनों पर उतर जाते हैं। यह ट्रेन मुगलसराय स्टेशन के बाद कानपुर में ठहरती है। ऐसे में चोर ने बिहार और यूपी बार्डर के पास ही घटना को अंजाम दिया होगा और मुगलसराय स्टेशन पर उतर गया होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed