फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Theft in four different shops in Chakeri, incident captured in CCTV, police engaged in search of thieves

Kanpur Crime: चकेरी में चार अलग-अलग दुकानों में चोरी, CCTV में कैद हुई है वारदात, चोरों की तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 06 Jul 2023 12:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 06 Jul 2023 12:51 PM IST
सार

Kanpur News: चकेरी थाना क्षेत्र में बीती रात चोरों ने चार दुकानों को निशाना बनाया। बदमाशों ने शटर तोड़कर वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस ने दुकानदारों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Theft in four different shops in Chakeri, incident captured in CCTV, police engaged in search of thieves
दुकान का टूटा हुआ शटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में चोरों ने घूम-घूमकर दो मेडिकल स्टोर, एक जनरल स्टोर और शराब ठेके में चोरी की। सभी दुकानों में शटर उठाकर वारदात को अंजाम दिया गया। सीसीटीवी कैमरों में बदमाश वारदात को अंजाम देते हुए कैद हुए हैं। जानकारी पर पुलिस ने जांच शुरू की है।

विज्ञापन

चकेरी सनिगवां निवासी प्रशांत वर्मा का सुभाष रोड पर मेडिकल स्टोर है। उन्होंने बताया कि बुधवार देर रात चोरों ने शटर उठाकर गल्ले में रखे 30 हजार रुपये पार कर दिए। गुरुवार सुबह जब आकर देखा, तो शटर टूटा मिला सीसीटीवी फुटेज में दो बाइकों में सवार पांच चोर दिखे हैं।
विज्ञापन

एक चोर के हाथ मे तमंचा भी था। उनके मेडिकल स्टोर से करीब 100 मीटर आगे सचिन शर्मा के जनरल स्टोर में भी शटर उठाकर गल्ले में रखे 1500 रुपये और करीब दो हजार की सिगरेट चोरी कर ले गए। सचिन की दुकान के सामने श्याम नगर निवासी आशीष सैनी का मेडिकल स्टोर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ठेका संचालक बोला- अभी नहीं हुआ है आकलन
वहां से भी चोरों ने गल्ले में रखे 3,500 हजार रुपये पार किए। इसके बाद पीएसी मोड़ के गंगागंज स्थित शराब ठेके में शटर उठाकर शराब की तीन पेटी समेत कैश ले गए। ठेका संचालक साकेत नगर निवासी विजय तिवारी ने बताया अभी नुकसान का आकलन नहीं हो सका है।

फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश जारी
मौके पर पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि एक ही गैंग ने घूम घूमकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। सभी दुकानदारों से तहरीर लिख मामला दर्ज किया जा रहा है। फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed