फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The youth had sex with the girl after consuming drugs girl died of cold after being kept naked for seven hours

UP: सेक्सवर्धक दवा खाकर युवक ने बनाए थे संबंध, सात घंटे निर्वस्त्र रखने के चलते ठंड से हुई थी किशोरी की मौत

Wed, 18 Dec 2024 09:51 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 18 Dec 2024 09:51 AM IST
सार

Kanpur News: शिवराजपुर में किशोरी की मौत के मामले में खुलासा हुआ है कि युवक ने सेक्सवर्धक दवा खाकर किशोरी से दो बार संबंध बनाए थे। सात घंटे निर्वस्त्र रखने के चलते ठंड से किशोरी की मौत हुई थी।

विज्ञापन
The youth had sex with the girl after consuming drugs girl died of cold after being kept naked for seven hours
घटनास्थल की जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में शिवराजपुर के एक गांव में घर में मृत मिली किशोरी की मौत ठंड लगने की वजह से हुई थी। मंगलवार को पुलिस ने इस बात का खुलासा किशोरी के प्रेमी से हुई लंबी पूछताछ और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के तथ्यों के आधार पर किया।

विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि प्रेमी ने संबंध बनाने के लिए किशोरी को करीब सात घंटे तक निर्वस्त्र अवस्था में रखकर सेक्स वर्धक गोलियां खाकर दो बार संबंध भी बनाए थे। इस वजह से उसे ठंड लग गई थी। शरीर अकड़ता देख प्रेमी भाग निकला।

विज्ञापन

अर्धनग्न हालत में पड़ा मिला था शव
इसके बाद उसकी मौत हो गई। जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बता दें, 14 दिसंबर को शिवराजपुर निवासी किसान की 17 वर्षीय बेटी का शव अर्धनग्न हालत में कमरे में पड़ा मिला था।

विज्ञापन

शादी समारोह में शामिल होने गए थे परिजन
उस दौरान परिवार के सभी सदस्य एक रिश्तेदार के घर आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे। मृतका की भाभी की सूचना पर फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित किए थे।

विज्ञापन

भाई की बेटी ने एक युवक के आने का जिक्र किया था
जांच के दौरान रात में मृतका के साथ सोई बड़े भाई की बेटी ने एक युवक के आने का जिक्र किया था। हुलिए के आधार पर पुलिस ने किशोरी के गांव से 20 किमी दूर स्थित नेवादा गांव निवासी कुलदीप कुमार उर्फ शोभित को तलाशना शुरू किया।

तबीयत बिगड़ती देख भाग निकला था युवक
पकड़े गए कुलदीप ने पूछताछ में बताया कि किशोरी के परिजनों के न होने की वजह से वह रात करीब 8.30 बजे उसके घर पहुंचा और सुबह उसकी तबीयत बिगड़ती देख भाग निकला। बता  दें कि रविवार को तीन डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ किशोरी का पोस्टमॉर्टम किया गया था।

ये था मामला
शिवराजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान शुक्रवार को बेटी को घर पर अकेला छोड़कर परिवार सहित रिश्तेदारों के यहां शादी कार्यक्रम में शामिल होने के असालतगंज कानपुर देहात गए हुए थे। शाम को वह पड़ोस के दूसरे घर में रहने वाले बड़े भाई की पांच साल की बेटी को अपने साथ लिटाने के लिए ले आई थी। शनिवार सुबह उसका शव चारपाई पर अर्द्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला था।

नाबालिग होने के चलते किशोरी की सहमति मायने नहीं रखती है। इस वजह से आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा में एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है।  -राजेश सिंह, डीसीपी पश्चिम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed