फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The young man who came to settle in the murder case was beaten up

हत्या के मामले में समझौता कराने पहुंचे युवक को पीटा

Tue, 24 Aug 2021 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
The young man who came to settle in the murder case was beaten up
संदलपुर (कानपुर देहात)। बहबलपुर की छात्रा अनामिका की हत्या के मामले में समझौता कराने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पीट दिया। युवक छह माह से गांव के चक्कर लगा रहा था। पुलिस का कहना है कि युवक से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

थाना मंगलपुर के बहबलपुर गांव निवासी प्रेम सिंह यादव की पौत्री अनामिका (11) की 24 अक्तूबर 2019 को उडनवापुर गांव के शैलेंद्र ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में आरोपी को पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया। वहीं आरोपी के गांव का एक युवक करीब छह माह से बहबलपुर गांव का चक्कर लगा रहा था।
विज्ञापन

प्रेम सिंह यादव ने बताया कि शुक्रवार को कोर्ट में भी उसी युवक को टहलते देखा था। रविवार को युवक फिर गांव पहुंच गया। ग्रामीणों ने युवक को पकड़ कर धुन दिया। बाद में सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों ने युवक को पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों के अनुसार युवक ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह हत्या के मामले में समझौते के लिए गांव आ रहा था। गांव के एक व्यक्ति ने समझौता कराने का आश्वासन भी दिया था। मंगलपुर के एसएसआई राजेश सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed