फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The young man was brutally beaten to death, was caught in an objectionable condition with the woman

Banda Crime: युवक की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में गया था पकड़ा, पढ़ें पूरा मामला

Fri, 23 Jun 2023 12:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 23 Jun 2023 12:45 PM IST
सार

Banda News: देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव में महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देख युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, मृतक रात को महिला के बुलावे पर मिलने पहुंचा था।

विज्ञापन
The young man was brutally beaten to death, was caught in an objectionable condition with the woman
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। मृतक महिला के बुलावे पर गुरुवार देर रात उसके घर में घुसा था। घर वालों ने दोनों को संदिग्ध हालात में देख लिया। इसके बाद युवक को बेरहमी से पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन

महोखर गांव के एक शख्स ने शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे पुलिस को सूचना दी कि घर में चोर घुस आया था। उसे पकड़कर पीटा गया है। मौके पर पीआरवी पहुंची और घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

युवक की मौत की सूचना पर जांच के लिए एसपी अभिनंदन फील्ड यूनिट के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी के अनुसार पड़ताल में सामने आया कि जिस युवक की पिटाई से मौत हुई है। उस युवक और महिला के बीच दो वर्ष से अवैध संबंध थे। दोनों में मोबाइल पर बराबर बात होती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सच्चाई को छिपाने के लिए गलत सूचना
गुरुवार रात करीब साढ़े 12 बजे महिला के बुलावे पर युवक उसके घर में घुसा था। युवक और महिला को घरवालों ने संदिग्ध हालात में देख लिया। इस पर युवक की बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घरवालों ने सच्चाई को छिपाने के लिए गलत सूचना दी।

हत्याकांड शामिल हैं घर के चार लोगों
हत्याकांड में घर के चार लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है। महिला के पति और देवर को पकड़ लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले में महिला से पूछताछ की जा रही है। जांच-पड़ताल कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed