{"_id":"6eff9ff9fa8039fe1efd0e33b7adb8ce","slug":"the-young-man-on-the-bike-stunt-show-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक बहादुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक बहादुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Mon, 16 Feb 2015 03:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक तो बिल्कुल खिलौना बन गई... जहां चाहो उधर मोड़ो.. कभी आगे तो कभी पीछे का पहिया उठ रहा है.... आग की लपटों में बाइक चकरघिन्नी बनकर नाच रही है... ऐसी स्किड देखने वाले की सांसे थम जाएं.... चलती बाइक से अचानक कूदकर स्टैंड लग गया।
यह अद्भुत नजारा किसी फिल्म की स्टोरी बयां नही कर रहा हैं। बल्कि रविवार को कानपुर क्लब में हुए स्टंट कंपटीशन में दिखाए गए। ऐसा शानदार नजारा देख कनपुरिये दिल्ली बाइकर्स मोंटी और मनी के मुरीद हो गए।
सोसाइटी मोटर्स की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बाइकर्स ने केटीएम ड्यूक दो सौ सीसी बाइक से ऐसे धमाकेदार स्टंट दिखाए कि दर्शक टकटकी लगाए रहे। दोनों बाइकर्स 16 वर्गमीटर एरिया में बाइक को इशारे पर नचा रहे थे।
विज्ञापन
जैसे कोई खिलौने से खेल रहा हो। अचानक बाइक की स्पीड सौ हो जाती तो कभी पांच की। अपनी तरफ बाइक आता देख लगा कि अब टकराई लेकिन पलक झपकते बाइक मुड़ गई।
दर्शकों को अपने करतब दिखाने केलिए मोंटी ने अपनी बाइक से कोल्ड ड्रिंक के तीन केन फोड़ डाले। इसे देखकर लोगों ने दांतों तले उगलियां दबा ली। उनकेमुंह से निकला कि क्या ऐसा भी संभव है।
तभी मैदान में रस्सियों में आग लगा दी गई। दोनों बाइकें आग में चकरघिन्नी की तरह नाचती रहीं। बाइक के पिछले पहिए से पूरी आग बुझा दी गई। दोनों ने एक साथ चलती गाड़ी पर खड़े होकर दर्शकों का अभिवादन किया।
अपने करिश्माई स्टंट से दोनों ने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया। कार्यक्रम खत्म होते ही दोनों से मिलने को भीड़ टूट पड़ी। इस मौके पर सोसाइटी मोटर्स केनिदेशक अनुज अग्निहोत्री, राजेश सक्सेना, सुब्रत महापात्रा उपस्थित रहे।