{"_id":"63fa39e6f1dee63705061fe4","slug":"the-young-man-jumped-into-the-yamuna-injalaun-case-of-domestic-dispute-2023-02-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jalaun: युवक ने यमुना में लगाई छलांग, मानसिक रूप से था परेशान, पुलिस बोली- गृह कलह का है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun: युवक ने यमुना में लगाई छलांग, मानसिक रूप से था परेशान, पुलिस बोली- गृह कलह का है मामला
Sat, 25 Feb 2023 10:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 25 Feb 2023 10:10 PM IST
सार
कानपुर देहात के दुधनिया गांव का निवासी युवक कालपी अपनी बहन के घर आया था। वो ऑटो से कालपी पुल पर पहुंचा और यमुना में छलांग लगा दी। पुलिस ने गोताखोरों से युवक की तलाश शुरू करा दी है।
विज्ञापन
पुल पर मौजूद परिजन व लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जालौन जिले के कालपी थाना क्षेत्र में यमुना नदी के पुल से युवक ने नदी में छलांग लगा दी। राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में युवक की तलाश शुरू करा दी। देर शाम तक युवक का कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन
कानपुर देहात के देवराहट थाना क्षेत्र के दुधनिया गांव निवासी मुन्ना का 20 वर्षीय पुत्र फरजान दो दिन पहले कालपी में रहने वाली अपनी बहन के घर आया था। शनिवार की दोपहर वह ऑटो से कालपी स्थित यमुना नदी के पुल पर पहुंचा। यहां उसने किसी से फोन पर बात की।
विज्ञापन
इसके बाद चप्पल उतारकर बात करते करते नदी में छलांग लगा दी। राहगीरों ने बताया कि वह फोन पर भी नदी में कूदने की बात कह रहा था। सूचना पर कोतवाल जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे व परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि उसने फोन किया था और कूदने की बात कर रहा था।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामला गृह कलह से जुड़ा हुआ है। उसके परिजन भोपाल में रहते हैं। वह अभी कुछ दिन पहले ही युवक आया था। गोताखोरों से युवक की तलाश करवाई जा रही है। खबर लिखे जाने तक युवक का नदी में पता नही चला है।