फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The young man hanged himself by putting a noose in the tree

पेड़ में फंदा डाल युवक ने लगाई फांसी

Thu, 12 Aug 2021 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
The young man hanged himself by putting a noose in the tree
शिवली (कानपुर देहात)। चंपतपुर बाराखेड़ा गांव में एक युवक ने पेड़ में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक जुआ हारने से व्यथित होकर युवक ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

कोतवाली शिवली की भाऊपुर पुलिस चौकी के गांव चंपतपुर बाराखेड़ा निवासी वीरेंद्र कुमार (25) ट्रक का खलासी था। वह अविवाहित था। इस समय गांव में ही रह रहा था। बुधवार को तड़के गांव के बाहर आम के पेड़ पर उसने रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। राहगीरों ने उसका शव फंदे से लटका देखा तो गांव के लोगों को जानकारी दी।
विज्ञापन

जानकारी पाकर मृतक के पिता रामशंकर ने पुलिस को सूचना दी। भाऊपुर चौकी प्रभारी भागमल ने बताया कि पिता की सूचना पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में जुआ हारने से व्यथित होकर युवक की ओर से यह कदम उठाने की जानकारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मामले की जानकारी पर सपा के अकबरपुर रनियां विधानसभा क्षेत्र प्रभारी महेश शुक्ला ने परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने हर संभव मदद का भरोसा दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि बेटा वीरेंद्र ऐसा करेगा विश्वास नहीं हो रहा है। उन्होंने साजिश की आशंका जताई है। इस दौरान शैलेंद्र यादव, शमशेर सिंह, सुमित यादव, राजेंद्र, वीरेंद्र बहादुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed