फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The young man fell from the bike, the angle of the electric pole entered the stomach, death

बाइक से गिरा युवक, पेट में घुसा विद्युत पोल का एंगल, मौत

Mon, 23 Aug 2021 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
The young man fell from the bike, the angle of the electric pole entered the stomach, death
पुखरायां। भोगनीपुर चौराहे पर झांसी-कानपुर फ्लाईओवर किनारे सर्विस रोड पर बाइक सवार अचानक फिसलकर गिर गया। इस दौरान वहां पास में पड़े विद्युत पोल का एंगल युवक के पेट में घुस गया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

भोगनीपुर निवासी मोहम्मद आरिफ ने बताया कि उसका पुत्र जुल्फकार (18) रविवार को बाइक से पुखरायां जा रहा था। झांसी-कानपुर हाईवे पर फ्लाईओवर के किनारे अचानक बाइक फिसलने से वह डिवाइडर पर गिर गया।
विज्ञापन

इस दौरान वहां रखे विद्युत पोल का एंगल जुल्फकार के पेट में घुस गया। सूचना पर उसे सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉ. आरती ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर भोगनीपुर के एसआई अरविंद कुमार ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की जानकारी पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed