{"_id":"64db2180189e65f0cf0f57f3","slug":"the-young-man-died-by-consuming-poison-the-family-said-he-was-worried-about-not-getting-employment-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: युवक ने जहर खाकर दी जान, परिजन बोले- रोजगार न मिलने से परेशान था, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: युवक ने जहर खाकर दी जान, परिजन बोले- रोजगार न मिलने से परेशान था, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Tue, 15 Aug 2023 12:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 15 Aug 2023 12:31 PM IST
सार
Hamirpur Crime: पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने बताया कि परिजनों के अनुसार नौकरी ने मिलने से युवक परेशान था, जिसकी वजह से आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हमीरपुर जिले में भरुआ सुमेरपुर कस्बे में अवधेश वर्मा के पुत्र अंकुश (25) ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। इकलौते पुत्र की मौत हो जाने पर परिवार में गम का माहौल छा गया है। अमिलिया थोक निवासी अंकुश रोजगार न मिलने से परेशान और गुमसुम रहता था।
विज्ञापन
देर शाम उसने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसे पीएचसी ले जाया गया। यहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल से चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि पढ़ाई पूरी होने के बाद रोजगार न मिलने से वह परेशान रहता था।
विज्ञापन
शायद इसीलिए उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया और उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने बताया कि परिजनों के अनुसार नौकरी ने मिलने से युवक परेशान था, जिसकी वजह से आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन