फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The wounds had not yet healed when the swollen Pandu River compounded the pain.

Kanpur News: जख्म सूखे नहीं, उफनाई पांडु नदी ने फिर बढ़ाया दर्द

Sun, 27 Sep 2026 02:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
The wounds had not yet healed when the swollen Pandu River compounded the pain.
सड़क पर भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला
कानपुर। पिछले दिनों आई बाढ़ के जख्मों का दर्द अभी लोगों के दिलों से उतरा भी नहीं था कि पांडु नदी का जलस्तर शनिवार को एक बार फिर बढ़ गया है। गोपालनगर के मौजा जरौली में नदी का पानी घुसने से लोग सहम गए हैं। हालात बिगड़ने की आशंका को देखते हुए एनडीआरएफ और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने 16 परिवारों को घरों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य जारी है। वहीं वरुण विहार बर्रा में नदी के पानी से प्रभावित 120 लोगों को बाढ़-आश्रय स्थल राहत शिविर में ठहराया गया है। उनके ठहरने और भोजन समेत अन्य जरूरी व्यवस्थाएं प्रशासन की ओर से की गई हैं।
विज्ञापन

पांडु नदी के बढ़ते जलस्तर से गोपालनगर, बर्रा आठ की कच्ची बस्ती, मायापुरम और बिहारीपुरवा, वरुण विहार समेत आसपास के निचले इलाकों में फिर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। कुछ स्थानों पर पानी पहुंचने के बाद लोग अपनी गृहस्थी और जरूरी सामान सुरक्षित करने में जुट गए। बीते जलभराव से अभी उबर भी नहीं पाए परिवारों के सामने दोबारा घर-बार बचाने की चुनौती खड़ी हो गई है। पानी बढ़ने की आशंका से लोगों की चिंता और बढ़ गई है। वहीं लोगों को सुरक्षित स्थान पर ठहराने के लिए कंपोजिट विद्यालय विश्व बैंक बर्रा में बाढ़ राहत शिविर सक्रिय किया गया है। प्रशासनिक टीमें लगातार स्थिति पर नजर रख रही हैं और जरूरत के अनुसार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन




गंगा भी बढ़ी, पांडु के उफान ने बढ़ाई चिंता

शनिवार को गंगा के जलस्तर में पिछले दिनों की अपेक्षा करीब 42 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जलस्तर में अभी और वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। इससे गंगा और पांडु किनारे बसे निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। गंगा बैराज के गेज रीडर उत्तम पाल के अनुसार शनिवार को बैराज का अपस्ट्रीम जलस्तर 113.42 मीटर और डाउनस्ट्रीम 112.60 मीटर दर्ज किया गया। बैराज से 1,60,250 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। शनिवार रात आठ बजे तक शुक्लागंज में गंगा का जलस्तर 111.34 मीटर पहुंच गया। वहीं नरौरा से 17,294 तथा हरिद्वार से 44,549 क्यूसेक पानी छोड़े जाने की सूचना है। इसके भी जल्द पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed