फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The wood in NSI's boiler didn't burn... where did it go?

Kanpur News: एनएसआई के बॉयलर में नहीं जली लकड़ी... आखिर गई कहां

Sun, 07 Jun 2026 01:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
The wood in NSI's boiler didn't burn... where did it go?
कानपुर। नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट में 722 हरे और जवान पेड़ काटे जाने के मामले में पर्त दर पर्त उधड़ रही है। पेड़ों की लकड़ी कहां गायब हो गई। इस तफ्तीश पर बताया गया कि लकड़ी का इस्तेमाल बॉयलर में किया गया लेकिन वर्ष 2006 के सत्र में इंस्टीट्यूट की प्रायोगिक चीनी मिल के लिए लकड़ी ही नहीं मांगी गई। इस संबंध में चीन मिल के फोरमैन ने वन विभाग की टीम को अपना बयान भी दिया है।
विज्ञापन

एनएसआई की प्रायोगिक चीनी मिल साल में एक से डेढ़ महीने के लिए चलती है। इसमें छात्र-छात्राएं चीनी बनाना सीखते हैं। विभागीय जिम्मेदारों के मुताबिक मिल के बॉयलर में 80 से 100 टन लकड़ी लगती है। बॉयलर के कर्मचारी इसके लिए इंडेंट बनाकर निदेशक के यहां भेजते हैं। टेंडर जारी हो जाता है। प्रायोगिक चीनी मिल के बजट में लकड़ी खरीद भी शामिल रहती है।
विज्ञापन

फोरमैन के दर्ज बयान के मुताबिक इस बार लकड़ी के लिए इंडेंट जारी ही नहीं किया। इसके अलावा जांच टीम को पुरानी लकड़ी भंडार में मिली है, वह आठ से 10 महीने पहले की कटी है। वन क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार पांडेय के मुताबिक एनएसआई प्रबंधन और तिवारी वुड्स के बीच आधी-आधी लकड़ी बांटने का करार हुआ था। इंस्टीट्यूट को आधी लकड़ी का राजस्व जमा करना था पर जमा नहीं किया गया। वन विभाग की टीम 722 पेड़ों की कटान को लेकर राजस्व हानि का आकलन कर रही है। एनएसआई में चर्चा है कि जो अधिकारी एफआईआर में नामजद हैं, उनमें आपसी कलह जोर पकड़ रही है। सब एक-दूसरे की पोल खोलने में लगे हैं। सीधे मंत्रालय को शिकायती पत्र भेजने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed