{"_id":"6afa05ae637e6af39c087cda","slug":"the-women-of-the-group-will-learn-sewing-and-embroidery-and-will-become-skilled-kanpur-news-c-220-1-ka21001-152127-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: समूह की महिलाएं सीखेंगी सिलाई-कढ़ाई, बनेंगी हुनरमंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: समूह की महिलाएं सीखेंगी सिलाई-कढ़ाई, बनेंगी हुनरमंद
Mon, 16 Nov 2026 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाने के लिए सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन्हें आरसेटी के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाएगा। साथ ही प्रशिक्षण पूरा होने पर कारोबार शुरू करने के लिए सीसीएल और सीएम युवा उद्यम योजना के तहत ऋण प्राप्त करने में सहायता प्रदान की जाएगी।
ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जनपद में 10 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूह संचालित हैं। इनसे जुड़ी एक लाख से अधिक महिलाएं अपने कौशल के अनुसार प्रशिक्षण प्राप्त कर खुद का कारोबार कर रही हैं। साथ ही अन्य महिलाओं को भी रोजगार उपलब्ध करा रही हैं। इसके अलावा एनआरएलएम विभाग ग्राम पंचायत स्तर पर अभियान चलाकर नए समूह का गठन कर रहा है। समूह से जुड़ने वाली महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें आरसेटी के माध्यम से प्रशिक्षण दिलाकर कारोबार शुरू कराने में मदद कर रहा है। ऐसी 35 महिलाओं ने सिलाई-कढ़ाई का काम शुरू करने की इच्छा जाहिर की है।
आरसेटी प्रशिक्षक पंकज कुमार ने बताया कि अलग-अलग समूह से जुड़ी महिलाओं से आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन्हें 19 नवंबर से आरसेटी में आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनका प्रशिक्षण पूरा होने पर बाजार उपलब्ध कराने व कारोबार शुरू करने के लिए सीसीएल के तहत 1.5 लाख रुपये व जो बड़े स्तर पर काम करना चाहेंगी उन्हें सीएम युवा उद्यम योजना के तहत पांच लाख रुपये तक ऋण उपलब्ध कराने में सहायता प्रदान की जाएगी। निदेशक आरसेटी मयंक कटियार ने कहा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को समूह में शामिल करते हुए आत्मनिर्भर बनाने को प्रेरित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को लखपति दीदी की श्रेणी में शामिल करना है।