फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The woman was handed a bundle of papers and the fraudsters took away her neck chain and earrings.

Kanpur News: महिला को कागज की गड्डी थमा गले की चेन व बाला ले गए टप्पेबाज

Sun, 09 Nov 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 09 Nov 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
The woman was handed a bundle of papers and the fraudsters took away her neck chain and earrings.
मूसानगर। बाजार करने आई महिला के साथ दो युवकों ने शनिवार को कागज की गड्डी थमा कर गले की चेन व बाला ले गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

कानपुर नगर थाना रेउना क्षेत्र के गिरसी निवासी स्नेहलता पत्नी बलवंत ने बताया कि वह शनिवार को घर से मूसानगर बाजार में मिक्सी की रिपेयरिंग कराने आई थीं। रिपेयरिंग कराकर जब वह घर जाने लगीं तभी देवयानी तालाब के पास बाजार में दो युवक आए और ऊपर नीचे 500-500 के नोट लगे एक पैकेट को थमा दिया। उसे बैंक में जमा करने की बात कहने लगे। बातों का उलझाकर कर कान में पहने सोने के बाले व गले की चेन उतरावाकर रुमाल में बांधने को कहा। इसके बाद रुमाल बदलकर फरार हो गए। जब रुमाल देखा तो वह खाली था। पैकेट में नोटों की जगह कागज बांधे थे। थानाध्यक्ष कालीचरन ने बताया कि महिला के साथ टप्पेबाजी होने की जानकारी मिली है। दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज देखेजा रहे हैं। जिससे टप्पेबाजों का पता लगाया जा सके। तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed