फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The woman beat the girl hostage, her teeth were broken, her jaw was cracked, she said Why do you talk to my hu

Kanpur Crime: महिला ने युवती को बंधक बनाकर पीटा, दांत टूटा...जबड़ा फटा, बोली- मेरे पति से बात क्यों करती हो

Fri, 30 Jun 2023 08:59 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 30 Jun 2023 08:59 AM IST
सार

Kanpur News: चकेरी थाना क्षेत्र में एक युवती को पति से बात करने के शक में पत्नी ने घर बुलाया। इसके बाद बंधक बनाकर परिवार के लोगों के साथ बुरी तरह पीटा। पीड़िता के पिता ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
The woman beat the girl hostage, her teeth were broken, her jaw was cracked, she said Why do you talk to my hu
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के चकेरी में पति से बात करने के शक में पत्नी ने युवती को फोन कर घर बुलाया और उसे बुरी तरह से पीट दिया। आरोप है कि महिला और उसके परिवार के तीन अन्य लोगों ने युवती को घर में बंधक बनाकर पीटा। इसमें उसका दांत टूट गया और जबड़ा फट गया।

विज्ञापन

घटना 25 जून की है। युवती के पिता ने 27 जून को चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक मोहल्ले के विनय सर की पत्नी पुष्पा ने युवती को फोन कर विनय से बात करने का आरोप लगाकर अभद्रता की। इस दौरान युवती दिल्ली में थी।
विज्ञापन

वापस कानपुर आने के बाद वह 25 जून की शाम करीब सात बजे विनय के पास पहुंची। इसके बाद पुष्पा से बात करने के लिए वह स्कूटी से उनके घर गई। हालांकि पुष्पा घर पर नहीं थीं। आरोप है कि वहां से लौटते समय विनय के भतीजे ओम उत्तम ने स्कूटी रोक ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

गेट बंद कर लातों-घूसों से पीटा
इसके बाद अपने घर की ओर ले गए। वहां पहुंचते ही विनय के भाई विपिन उत्तम, विपिन के बेटे ओम उत्तम, पुष्पा व विपिन की पत्नी ने उसे पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद उसे घसीटते हुए घर के अंदर ले गए और गेट बंद कर लातों-घूसों से मारा। गला दबाने का भी प्रयास किया।

आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी
विनय ने बीचबचाव कर अपने नौकर को युवती के पिता के पास भेजा। पिता का कहना है कि जब वह पहुंचा तो भी बेटी को पीट रहे थे। किसी तरह बेटी को वहां से लेकर आए। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराई। चकेरी इंस्पेक्टर अशोक दुबे का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed