फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The wife also hanged herself from the same hook on which the husband hung himself.

Kanpur News: जिस कुंडे पर पति ने लगाया फंदा, पत्नी ने भी उसी में लटककर दी जान

Wed, 11 Feb 2026 02:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
The wife also hanged herself from the same hook on which the husband hung himself.
कानपुर। दबौली में सोमवार दोपहर अंजली वर्मा (37) ने उसी कुंडे में फंदा लगाकर जान दे दी जिसमें दो साल पहले उसके पति अजय ने फंदा लगाया था। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

दबौली निवासी स्नेहलता वर्मा का दो मंजिला मकान है। भूतल पर छोटा बेटा विजय राज पत्नी दीपाली व बेटी लाडो संग रहता है जबकि पहली मंजिल पर बड़ी बहू अंजली बेटी अद्रिका और बेटे रक्षित के साथ रहती थीं। दूसरी मंजिल पर स्नेहलता भी रहती हैं। विजय ने बताया कि सोमवार को बच्चे स्कूल, मां बर्रा में रहने वाली बहन के घर और वह काम पर गए थे। घर पर अंजली और दीपाली थी। दीपाली कपड़े डालने छत पर गई तो दरवाजा बंद था। काफी देर खटखटाने पर भी दरवाजा न खुलने पर अनहोनी की आंशका से विजय को सूचना दी। इस पर उन्होंने पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पड़ोसी के घर की छत के रास्ते जाकर दरवाजा खोला तो दुपट्टे के सहारे अंजली का शव फंदे से लटका मिला। विजय के अनुसार अंजली के पास ई-ऑटो था जिसे ड्राइवर चलाता है। पांच दिन पहले ऑटो हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इससे वह काफी परेशान थीं। इंस्पेक्टर अभय सिंह ने बताया कि महिला के पति ने भी दो साल पहले आत्महत्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed