फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The weather will not improve for five days, farmers should maintain moisture in the fields

Kanpur News: पांच दिन मौसम में नहीं होगा सुधार, किसान खेत में बनाए रखें नमी

Thu, 01 Jan 2026 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 01 Jan 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
The weather will not improve for five days, farmers should maintain moisture in the fields
कानपुर देहात। अभी मौसम में सुधार की उम्मीद नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों ने फिलहाल पांच दिन मौसम में सुधार न होने की संभावना जताई है। वहीं किसानों को सलाह दी है कि लगातार पड़ रहे कोहरे से फसल बचाने के लिए खेत में नमी बनाए रखें।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक पहले ही शीतलहर जारी रहने की संभावना जता चुके हैं। इसी क्रम में बुधवार को भी मौसम में कोई सुधार देखने को नहीं मिला। सुबह सेही कोहरे की चादर तनी रही। दोपहर में करीब 1 बजे हल्की धूप निकली। बर्फीली हवाएं चलने की वजह से हल्की धूप बेअसर रही। अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 4.9 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 2.8 डिग्री कम रहा। हवा की दिशा बदल कर दक्षिण पूर्व हो गई। 2.6 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली बर्फीली हवाओं ने गलन बढ़ाई।
विज्ञापन

सीएसए के मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान है कि आगामी पांच दिनों में आसमान साफ रहेगा। वर्षा की कोई संभावना नहीं है। सीएसए के कृषि मौसम तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि सुबह व रात के समय मध्यम से घना कोहरा रहेगा। शीतलहर का प्रकोप जारी रहने की संभावना है। फसलों में नुकसान बचाने के लिए खेत में नमी बनाए रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...................
कोहरे से सरसों की फसल में नुकसान

राजपुर। कोहरे की वजह से सरसों की फसल में नुकसान दिखने लगा है। इसको लेकर किसान चिंतित हैं। रसूलपुर निवासी नरेंद्र सिंह ने बताया कि कोहरे झरने से सरसों के फूलों को नुकसान हो रहा है। पौधे से फूल गिर रहे हैं। फलियां ठीक से नहीं बन रही हैं। नसीरपुर निवासी वीरपाल सिंह ने बताया कि खेत में नमी बनाए रखने की चुनौती है। पत्तियों पर सफेद धब्बे और फफूंद दिखने लगी है। अब मौसम नहीं खुला तो कीट व रोग लगने की आशंका है। आलू की फसल में झुलसा का खतरा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed