फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The weather cooperated and the pace of voting increased.

Kanpur News: मौसम ने दिया साथ तो मतदान की बढ़ी रफ्तार

Mon, 13 May 2024 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
The weather cooperated and the pace of voting increased.
इटावा। मतदान के दिन सोमवार सुबह मौसम ने भी साथ दिया। गर्मी से कुछ राहत मिलने की वजह से सुबह नौ बजे से 11 बजे तक मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी देखने को मिली।
विज्ञापन

सोमवार सुबह सात बजे से इटावा लोकसभा क्षेत्र की इटावा सदर और भरथना विधानसभा के 890 मतदेय स्थलों पर मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई थी। लगभग साढ़े सात बजे तक बूथों पर कुछ ही मतदाता पहुंचे थे कि इस बीच बदली छाने के साथ बारिश होने लगी। इटावा और भरथना क्षेत्र में बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। करीब 10 मिनट तक बारिश होने के बीच भी लोग छाते लगाकर भी कुछ लोग वोट देने के लिए पहुंचे। हालांकि मौसम के साथ देने के बाद नौ बजे से मतदान केंद्रों पर भीड़ पहुंचना शुरू हो गई थी।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने मौसम अच्छा होने की वजह से मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यही वजह है कि 2019 की अपेक्षा इटावा और भरथना विधानसभा में सुबह 11 बजे तक अधिक मतदान हुआ। 2019 में 11 बजे तक इटावा सदर में 23.60 प्रतिशत और भरथना में 18.03 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं, इस बार मौसम के साथ देने की वजह से इटावा सदर में 11 बजे तक 25.04 प्रतिशत और भरथना विधानसभा में कुल 18.03 प्रतिशत मदान हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed