{"_id":"6a5401f898ac2fec060e42c9","slug":"the-voice-of-the-indian-leather-industry-resonated-in-cambodia-kanpur-news-c-12-1-knp1034-1585282-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कंबोडिया में गूंजी भारतीय लेदर उद्योग की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कंबोडिया में गूंजी भारतीय लेदर उद्योग की आवाज
विज्ञापन
कानपुर। काउंसिल फॉर लेदर एक्सपोर्ट्स (सीएलई) के उपाध्यक्ष मुख्तारुल अमीन ने रविवार को कंबोडिया में भारतीय लेदर उद्योग का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने कंफेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल फुटवियर एसोसिएशंस (सीआईएफए) फुटवियर काॅन्फ्रेंस में भाग लिया। सम्मेलन में विभिन्न देशों के लेदर एवं फुटवियर उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों ने विचार-विमर्श किया।
मुख्तारुल अमीन ने बताया कि उद्योग प्रतिनिधियों के साथ सहयोग, ज्ञान के आदान-प्रदान और रणनीतिक साझेदारी पर बात हुई है। उनकी सहभागिता से भारत की वैश्विक साख को मजबूती मिली। काउंसिल फॉर लेदर एक्सपोर्ट्स अंतरराष्ट्रीय सहयोग मजबूत करने में प्रयासरत है।
बताया कि वहां की प्रमुख फुटवियर एवं लेदर विनिर्माण इकाइयों का दौरा करेंगे। कंबोडिया के विनिर्माण मॉडल का अध्ययन करेंगे। दोनों देशों के बीच औद्योगिक सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं का आकलन भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कंबोडिया में भारत के राजदूत से भी मिलेंगे। इस बैठक में लेदर एवं फुटवियर क्षेत्र में व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और संस्थागत साझेदारी पर चर्चा होगी।