फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The village head abused the headmistress, said you fool, the whole school sits down to eat

पूछो मत...इतना बुरा करेंगे: प्रधानाध्यापिका को ग्राम प्रधान ने दी गाली, कहा- बेवकूफ बनाती हो, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 29 Aug 2023 07:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 29 Aug 2023 07:01 PM IST
सार

Banda: अमलोर गांव के कंपोजिट स्कूल की प्रधानाध्यापिका किरण शुक्ला ने मिड डे मील सामाग्री के तीन माह के भुगतान के लिए 63 हजार रुपये का चेक बनाकर ग्राम प्रधान को सौंप दिया। चेक की धनराशि देख ग्राम प्रधान प्रवीण प्रिया सिंह भड़क गईं।

विज्ञापन
The village head abused the headmistress, said you fool, the whole school sits down to eat
अमलोर गांव के कंपोजिट स्कूल का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इतना बुरा करेंगे... पूरा स्कूल खाने को बैठी रहती हो। मिड डे मील का चेक देख महिला ग्राम प्रधान इतनी आग बबूला हो गईं कि उन्होंने फोन पर महिला प्रधानाध्यापिका को अपशब्द कहने शुरू कर दिए। गाली गलौज भी कर दिया। मामला बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन

इसका वीडियो वायरल हुआ, तो उच्चाधिकारियों ने इस मामले को संज्ञान में लिया। हालांकि अभी इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। तिंदवारी क्षेत्र के अमलोर गांव स्थित कंपोजिट स्कूल में करीब ढाई सौ बच्चे पंजीकृत हैं। मिड डे मील में एक से पांचवीं तक के छात्र शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रति छात्र करीब साढ़े पांच रुपये और छह से आठवीं तक के छात्रों को आठ रुपये प्रति छात्र के हिसाब से खाद्यान सामग्री के लिए धनराशि खाते में आती है। खाते का संचालन संयुक्त रूप से ग्राम प्रधान और प्रधानाध्यापक करते हैं। इसके भुगतान को लेकर विवाद सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

63 हजार रुपये का चेक बनाकर सौंपा
अमलोर गांव के कंपोजिट स्कूल की प्रधानाध्यापिका किरण शुक्ला ने मिड डे मील सामाग्री के तीन माह के भुगतान के लिए 63 हजार रुपये का चेक बनाकर ग्राम प्रधान को सौंप दिया। चेक की धनराशि देख ग्राम प्रधान प्रवीण प्रिया सिंह भड़क गईं।

लताड़ लगाते हुए कर दी गाली गलौज
उन्होंने फोन से प्रधानाध्यापिका को जमकर लताड़ लगाते हुए जमकर गाली गलौज तक कर डाली। प्रधानाध्यापिका ने अधिकारियों से इसकी शिकायत की। अधिकारियों ने कहा है कि मामला मिड डे मील को लेकर हुआ है। प्रधान द्वारा इस तरह गाली गलौज करना निंदनीय है।

जिम्मेदारों ने कही ये बात

  • ग्राम प्रधान प्रवीण प्रिया सिंह का कहना है इतनी कम धनराशि देख कर किसी को भी गुस्सा आ सकता है, वह बीमार रहती हैं इसलिए गुस्सा जल्दी आ जाता है।
  • प्रधानाध्यापिका किरण शुक्ला का कहना है कि उन्होंने छात्रों की उपस्थिति के हिसाब से नियमानुसार धनराशि का चेक बनाया था, जिसको देख प्रधान भड़क गई थीं और अपशब्द कहे।
  • खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मामला मिड डे मील को लेकर हुआ है, जानकारी मिली है। प्रधान द्वारा इस तरह गाली गलौज करना निंदनीय है। लिखित शिकायत आने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed