फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The Vigilance team of the Electricity Department will conduct raids with body worn cameras.

Kanpur News: विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम बॉडी वॉर्न कैमरे के साथ मारेगी छापे

Sat, 21 Mar 2026 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
The Vigilance team of the Electricity Department will conduct raids with body worn cameras.
कानपुर। सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में विधानसभा की सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक में अफसरों की लापरवाही सामने आई। सभापति सभाकुंवर कुशवाहा ने नाराजगी जताई। साढ़ थाने के भवनों में स्वीकृत से अधिक रकम जारी होने पर जेई जवाब नहीं दे सके जिस पर एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी। विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम बॉडी वॉर्न कैमरों के साथ छापे मारेगी। इसकी रिकाॅर्डिंग पांच दिन रखी जाएगी।
विज्ञापन

यूपीसीडा के आरएम आशीष नाथ भी बिना तैयारी के पहुंचे और परियोजनाओं का ब्योरा नहीं दे पाए। उन्हें तत्काल पूरी सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के कार्यों में भी लापरवाही मिली जिस पर जिलाधिकारी को सत्यापन के निर्देश दिए गए। खुदी सड़कों और अधूरे कामों पर नाराजगी व्यक्त की। सेतुनिगम के पुलों की गुणवत्ता जांच आईआईटी से कराने के लिए कहा। समिति ने सभी 27 विभागों को तय मानकों पर समय से कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। बैठक के बाद मेस्कर घाट पर गंदगी मिलने पर कैंट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को सफाई के निर्देश दिए गए। सके बाद समिति ने नाव से गंगा में सैर की और बोट क्लब का निरीक्षण किया। अंत में गंगा आरती में शामिल हुए। बैठक में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, डीसीपी दिनेश त्रिपाठी, एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार, अपर नगर आयुक्त आवेश खान समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed