फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The UP team is striving to win the Vijay Hazare Trophy.

Kanpur News: विजय हजारे ट्रॉफी में खिताब जीतने के लिए जोर लगा रही यूपी टीम

Sat, 20 Dec 2025 02:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
The UP team is striving to win the Vijay Hazare Trophy.
कानपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम ने विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में अब तक एकमात्र खिताबी सफलता 2004-05 सत्र में हासिल की थी। इसमें टीम को तमिलनाडु के साथ संयुक्त विजेता घोषित किया गया था। उस समय टीम की कप्तानी परविंदर सिंह के हाथों में थी। इसके बाद बीते दो दशकों में उत्तर प्रदेश कई बार खिताब के करीब पहुंचा लेकिन दोबारा चैंपियन बनने का सपना अधूरा ही रहा।
विज्ञापन


2020-21 सत्र में उत्तर प्रदेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया लेकिन खिताबी मुकाबले में मुंबई से हारकर उपविजेता रहा। वहीं 2024-25 सत्र में युवा खिलाड़ियों के साथ टीम की कमान रिंकू सिंह को सौंपी गई। प्रदर्शन सराहनीय रहा लेकिन खिताब का सूखा खत्म नहीं हो सका। अब 2025-26 सत्र के लिए उत्तर प्रदेश टीम एक बार फिर नई ऊर्जा के साथ मैदान में उतरने को तैयार है। इस बार भी टीम की कप्तानी रिंकू सिंह के हाथों में रहेगी। इसी क्रम में ग्रीनपार्क स्टेडियम में पांच दिवसीय विजय हजारे ट्रॉफी चयन अभ्यास कैंप आयोजित किया गया है।
विज्ञापन


कैंप के दूसरे दिन शुक्रवार को भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरैल और कप्तान रिंकू सिंह ने बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा समीर रिजवी, आर्यन जुयाल, माधव कौशिक और आराध्य यादव ने भी नेट्स में बड़े शॉट खेलकर अपनी क्षमता दिखाई। गेंदबाजी में शिवम मावी, कुनाल त्यागी और आकिब खान ने सटीक लेंथ, बाउंसर और यॉर्कर के जरिये चयन के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप्र सीनियर टीम के मुख्य कोच अरविंद कपूर ने बताया कि कोहरे के कारण अभ्यास मैच नहीं हो सका, इसलिए खिलाड़ियों को निर्धारित लक्ष्यों के आधार पर अभ्यास कराया गया। उन्होंने कहा कि बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने लक्ष्य के अनुरूप अच्छा प्रदर्शन किया है। ध्रुव जुरेल और रिंकू सिंह के शॉट जोरदार रहे जबकि गेंदबाजों ने लगातार लेंथ, बाउंसर और यार्कर से अपनी क्षमता साबित की। उत्तर प्रदेश टीम का पहला मुकाबला 24 दिसंबर को राजकोट में हैदराबाद के खिलाफ होगा।


विजय हजारे ट्रॉफी में यूपी टीम के मुकाबले
24 दिसंबर - हैदराबाद
26 दिसंबर - चंडीगढ़
29 दिसंबर - वडोदरा
31 दिसंबर : असम
3 जनवरी : जम्मू व कश्मीर
6 जनवरी : विदर्भ
8 जनवरी : बंगाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed