{"_id":"6947095c89f8d4b7c40a9b3c","slug":"the-up-team-for-the-vijay-hazare-trophy-has-been-announced-with-rinku-appointed-captain-kanpur-news-c-362-1-ka11003-137774-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: विजय हजारे ट्रॉफी के लिए यूपी टीम घोषित, रिंकू बने कप्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: विजय हजारे ट्रॉफी के लिए यूपी टीम घोषित, रिंकू बने कप्तान
विज्ञापन
कानपुर। बीसीसीआई की घरेलू एकदिवसीय विजय हजारे ट्रॉफी के लिए शनिवार को यूपी टीम घोषित की गई। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने ग्रीनपार्क स्टेडियम में चल रहे पांच दिवसीय अभ्यास कैंप के तीसरे दिन खिलाड़ियों के नाम घोषित किए। टीम में रिंकू सिंह को कप्तान बनाया गया है। यूपी का पहला मुकाबला 24 दिसंबर को राजकोट में हैदराबाद के खिलाफ खेला जाएगा।
यूपी टीम में अलीगढ़ से कप्तान रिंकू सिंह, आगरा से ध्रुव प्रताप जुरैल, कानपुर से आदर्श सिंह, मुरादाबाद से आर्यन जुरैल, गाजियाबाद से आराध्या यादव, अभिषेक गोस्वामी, वैभव चौधरी, स्वास्तिक चिकारा, मेरठ से समीर रिजवी, रितुराज शर्मा, प्रियम गर्ग, विनीत पंवार, सहारनपुर से प्रशांतवीर, कुनाल त्यागी, हापुड़ से कार्तिक त्यागी, लखनऊ से विपृज निगम, जीशान अंसारी, फतेहपुर से कार्तिक यादव को शामिल किया गया है। अभ्यास गेंदबाजों में मुरादाबाद से शिवम शर्मा, रायबरेली से जशमेर धनखड़, बुलंदशहर से करण चौधरी, लखनऊ से नमन तिवारी, रोहित द्विवेदी, गोरखपुर से विशाल निषाद शामिल किए गए हैं।
अभ्यास मैच में किया दमदार प्रदर्शन
ग्रीनपार्क स्टेडियम में शनिवार को कोच अरविंद कपूर की देखरेख में खिलाड़ियों ने अभ्यास मैच खेला। इसमें मुख्य बल्लेबाज रिंकू सिंह, समीर रिजवी, ध्रुव प्रताप जुरैल, आदर्श सिंह, आर्यन जुरैल, आराध्या यादव ने शानदार बल्लेबाजी दिखाई। गेंदबाजी में जशमेर धनखड़, शिवम शर्मा, विशाल निषाद, कुनाल त्यागी ने सटीक लाइन-लेंथ में प्रदर्शन कर अपनी उपयोगिता साबित की। सभी खिलाड़ियों ने कोच के दिए निर्देशों के तहत टारगेट के हिसाब से रन बनाए।