{"_id":"685d9fff15d850caf108047d","slug":"the-trolley-collided-with-the-cross-barrier-and-caused-a-jam-kanpur-news-c-220-1-ka21001-128294-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: क्रॉस बैरियर से टकराया ट्रॉला, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: क्रॉस बैरियर से टकराया ट्रॉला, लगा जाम
Fri, 27 Jun 2025 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 27 Jun 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
रनियां। ओड़ीसा से हरियाणा के हिसार जा रहा ट्रॉला रनियां थाने के पास अनियंत्रित होकर हाईवे के बीच में लगे क्रॉस बैरियर से टकरा गया। क्रॉस बैरियर व ट्राला बीच सड़क पर आ गया। इससे कानपुर-इटावा लेन पर जाम लग गया। करीब आधा घंटा बाद यातायात सामान्य कराया जा सका।
हरियाणा के जिला रोहतक के डाबोदा निवासी चालक सोमवीर ओड़ीसा से हरियाणा के लिए मैग्रेट लेकर जा रहा था। सुबह नौ बजे के करीब ट्राला रनियां थाने के सामने अनियंत्रित होकर हाइवे के बीच में लगे क्रॉस बैरियर से टकरा गया। करीब 40 मीटर क्रॉस बैरियर टूट कर हाइवे पर आ गया। वहीं ट्राला भी दूसरी लेन पर आ गया। इससे कानपुर-इटावा लेन पर जाम लग गया। गनीमत रही कि इस बीच कोई वाहन चपेट में नहीं आया।
हादसे की जानकारी पर यातायात प्रभारी राम बहादुर व टोल कर्मी टीम से साथ मौके पर पहुंचे। ट्रैफिक पुलिस ने केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला। कानपुर-इटावा लेन में जाम लगने के कारण वाहन सर्विस रोड से निकलते रहे। ट्रैफिक पुलिस ने हाइवे की क्रेन से क्षतिग्रस्त ट्रॉला को किनारे कराया और करीब आधा घंटे बाद पौने 10 बजे यातायात को सुचारू किया। थाना प्रभारी संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। क्षतिग्रस्त ट्रॉला को किनारे कर यातायात बहाल कराया गया।