फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The traders of Khojaphool demonstrated when the road was not built, said - if the road is not there then no vote

सड़क नहीं बनने पर खोजाफूल के व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, कहा- रोड नहीं तो वोट नहीं

Sat, 22 Jan 2022 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
The traders of Khojaphool demonstrated when the road was not built, said - if the road is not there then no vote
खोजाफूल गांव में बैनर लेकर मतदान का बहिष्कार करते ग्रामीण। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
सिकंदरा। खोजाफूल गांव की पुरानी मुगल रोड गड्ढों में तब्दील हो गई है। मार्ग की मरम्मत कई वर्षों से नहीं की गई है। इससे व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। नाराज व्यापारियों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का बैनर लेकर शुक्रवार को प्रदर्शन किया। कहा कि हर बार चुनाव में ही नेताओं को वोटरों की सुध आती है।
विज्ञापन

खोजाफूल के कुलदीप कटियार, रामाशंकर शुक्ला, सत्यवृत तिवारी, मुकेश सोनी, अनिश खान, आशीष सैनी, कादिर, वारिश, विमल पाल, तिलकराम, पंकज शर्मा, बृज बिहारी अवस्थी, शिबू खान आदि ने बताया कि 40 वर्ष पहले गांव किनारे से ही औरैया से भोगनीपुर की ओर सड़क जाती थी।
विज्ञापन

इसी मार्ग से आवागमन होता था। आबादी बढ़ने से मुगलरोड को गांव के बाहर से निकाल दिया गया। अब गांव की बाजार वाली पुरानी मुगलरोड पर गड्ढे हो गए हैं। बारिश होने पर सड़क पर पानी भर जाता है। नाला निर्माण भी नहीं कराया गया है। इससे ग्राहक नहीं आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दुकानों में रखा सामान भी कीचड़ व गंदगी से खराब होता है। व्यापारियों ने बताया कि कई बार अधिकारियों से सड़क मरम्मत कराने की मांग की गई लेकिन किसी ने समस्या को नहीं देखा। अब सभी ने मिलकर शुक्रवार को रोड नहीं तो वोट नहीं का बैनर लेकर प्रदर्शन किया। एसडीएम महेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed