{"_id":"6a4972a03694ebfc580bde83","slug":"the-title-clash-will-be-between-jaipuria-and-virendra-swarup-kanpur-news-c-362-1-ka11003-151085-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जयपुरिया और वीरेंद्र स्वरूप के बीच होगा खिताबी मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जयपुरिया और वीरेंद्र स्वरूप के बीच होगा खिताबी मुकाबला
विज्ञापन
कानपुर। मेजबान सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल और वीरेंद्र स्वरूप स्कूल कैंट के बीच सीआईएससीई अंडर-17 (बालक) अंतर विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को दोनों ही टीमों ने अपने मुकाबलों में जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।
सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में शनिवार को खेले गए मुकाबले में सेंट एलॉयसिस स्कूल ने वीरेंद्र स्वरूप स्कूल कैंट को हराया। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल ने मेथाडिस्ट स्कूल को 1-0 से मात दी। सेंट एलॉयसिस ने सेंट लॉरेंस स्कूल को 3-0 से पराजित किया, जबकि वीरेंद्र स्वरूप स्कूल कैंट ने मेथाडिस्ट स्कूल को 3-0 से हराया।
सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल ने सेंट लॉरेंस स्कूल के खिलाफ भी जीत दर्ज की। विद्यालय के प्रधानाचार्य गणेश तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार सुबह आठ बजे खेला जाएगा। दोनों टीमों ने लीग चरण में शानदार प्रदर्शन कर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है। फुटबॉल संघ के अजीत सिंह, विद्यालय के उपप्रधानाचार्य एमके मिश्रा, मधुश्री भौमिक, विभागाध्यक्ष डीबी थापा, वीरेंद्र त्रिपाठी, सुशील चंद्रा, राजकुमार समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।