{"_id":"688280aff40d2ba0d20d62a7","slug":"the-thugs-crossed-the-hair-and-garland-of-the-woman-etawa-news-c-216-1-etw1005-128536-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: टप्पेबाजों ने महिला के बाला और माला किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: टप्पेबाजों ने महिला के बाला और माला किया पार
विज्ञापन
इकदिल। बाइक सवार टप्पेबाजों ने बुधवार दोपहर को महिला के कान का बाला व मटर माला पार कर दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल कर बाइक सवारों की तलाश कर रही है।
थाना इकदिल के गांव अड्डा हड़ौली की रहने वाली रुमालवती ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि बुधवार दोपहर एक बजे वह रोड किनारे बनी दुकानों पर बैठी हुई थी। इस दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक आए और उन्होंने रास्ता पूछा। महिला का आरोप है कि बाइक सवार युवकों ने ऐसा कुछ किया। इससे वह सुधबुध खो बैठी।
इसी बीच बाइक सवार युवकों ने उसके कान के बाला और मटर माला के साथ पैरों में पहने तोड़िया भी उतार कर रफूचक्कर हो गए। उनके जाने के बाद महिला की होश आया तो उसने शोर मचाया। इस दौरान दोनों बाइक सवार सवार भाग चुके थे। महिला ने परिजनों को जानकारी देने के बाद थाने में अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।