फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The thieves locked the family members in the rooms and took away cash and jewellery.

Kanpur News: परिजनों को कमरों में बंद कर नकदी व जेवर ले गए चोर

Thu, 22 Jan 2026 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 22 Jan 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
The thieves locked the family members in the rooms and took away cash and jewellery.
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के ज्यूनिया में मंगलवार रात को एक घर में घुसे चोरों ने कमरों में सो रहे परिजन को गेट की बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया। इसके बाद दूसरे कमरे में रखी अलमारी से नकदी व जेवर चोरी कर ले गए। रात में जागे बेटे के शोर मचाने पर घर के बाहर सो रहे गृहस्वामी ने अंदर आकर परिजन को कमरों से बाहर निकाला और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की है।
विज्ञापन

ज्यूनिया निवासी जय सिंह ने बताया कि मंगलवार रात को वह घर के बाहर बने कमरे में लेटे थे जबकि बेटा अजय सिंह अपने परिवार के साथ अंदर एक कमरे में सो रहा था। दूसरे कमरे में पत्नी मालती छोटे बेटे अभय के साथ सो रही थी। देर रात को घर के पिछले हिस्से से चोर छत पर चढ़ आए। सीढ़ियों में दरवाजा न होने से चोर आंगन में उतर आए और पूजा घर में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 15 हजार रुपये, गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति समेत एक से डेढ़ लाख का सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

रात एक बजे के करीब आहट मिलने पर जागे बेटे अभय ने कमरे से बाहर निकलने का प्रयास किया। कमरे का दरवाजा बाहर से बंद होने पर बेटे ने शोर मचाया। इस पर उसने घर में जाकर दरवाजा खोलकर परिजन को बाहर निकाला। पूजा के कमरे का दरवाजा खुला मिलने पर अंदर जाकर देखा तो नकदी व जेवर गायब थे। गजनेर थानाध्यक्ष जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। मामले में पीड़ित की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed