{"_id":"6ad913c382966ff56e0a7c16","slug":"the-team-found-five-packets-of-expired-rice-cakes-at-the-gym-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-150914-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जिम में टीम को एक्सपायर मिले राइस केक के पांच पैकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जिम में टीम को एक्सपायर मिले राइस केक के पांच पैकेट
Thu, 22 Oct 2026 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
रनियां। रायपुर स्थित एक जिम में मानकों के विपरीत लोगों को मुहैया कराए जा रहे प्रोटीन पाउडर, प्रतिबंधित सप्लीमेंट दिए जाने की शिकायत हुई थी। इसे लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर तीन सदस्यीय टीम ने बुधवार को जिम में छापा मारा। वहां से खाद्य टीम ने फूड सप्लीमेंट के तीन सैंपल भरे तथा राइस केक के पांच पैकेट एक्सपायर मिले। टीम ने सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।
रनियां क्षेत्र के रायपुर में संचालित भदौरिया जिम सेंटर की मिल रही शिकायतों को लेकर जिलाधिकारी कपिल सिंह ने एक तीन सदस्यीय टीम का गठन किया। टीम में शामिल एसडीएम सदर राजकुमार पांडेय, असिस्टेंट कमिश्नर फूड रामअवतार सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी नीलम सिद्दीकी व एफएसओ महेंद्र नाथ यादव, दिनेश चंद, सुबोध कुमार भदौरिया बुधवार दोपहर जिम सेंटर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। टीम को जांच में फूड सप्लीमेंट रखा मिला।
इस पर इसके तीन नमूने संकलित किए जो जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। वहीं, टीम को पांच पैकेट एक्सपायर राइस केक के मिले जिसके लिए एफएसएस रूल्स और रेगुलेशन के तहत कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम राज कुमार पांडेय ने बताया कि शिकायत पर तीन सदस्यीय टीम ने जिम की जांच की गई। मौके पर संचालक नहीं मिला, मौजूद लोग रजिस्ट्रेशन के कागज नहीं दिखा सके। खाद्य सुरक्षा टीम ने तीन प्रोटीन पाउडर के सैंपल लिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।