फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The teachers' union held a meeting and sought the opinion of the management committee and principals

Kanpur News: शिक्षक संघ ने बैठक कर प्रबंध समिति व प्रधानों से जानी राय

Tue, 01 Jul 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Tue, 01 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
The teachers' union held a meeting and sought the opinion of the management committee and principals
मैथा ब्लॉक में स्कूल पेयरिंग का विरोध करते शिक्षक। - फोटो : स्रोत संगठन
कानपुर देहात। जिले में परिषदीय स्कूलों के पेयरिंग का शिक्षकों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। सोमवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने ब्लॉक स्तर पर स्कूल प्रबंधन समिति व अभिभावकों के साथ बैठकें कीं। जिसमें समिति व ग्राम प्रधानों से सहमति की बात जानी। साथ ही शासन से स्कूल बंद न किए जाने की अपील की गई।
विज्ञापन

एक जुलाई से स्कूल खुल रहे हैं, लेकिन कई स्कूल में पढ़ने वाले नौनिहाल के अभिभावक असमंजस में हैं कि बच्चे अब किस स्कूल में पढ़ेंगे। पेयरिंग व्यवस्था के तहत कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को एक स्कूल से दूसरे स्कूल में जोड़ा जा रहा है। विभाग के अनुसार अभी 50 स्कूल ऐसे चिह्नित किए गए हैं, जिनमें छात्रों की संख्या 20 से कम है। ऐसे स्कूलों को तीन किमी के दायरे में संचालित दूसरे स्कूल में पेयरिंग किए जाने की प्रक्रिया की गई है। प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई ने इसे लेकर सोमवार को ब्लॉक स्तर पर बैठक की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बृजेश यादव ने बताया कि सभी ब्लॉकों पर विद्यालय प्रबंध समिति व ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर उनसे उनकी सहमति जानी गई है। जिसमें सभी ने एक मत से स्कूल पेयरिंग का विरोध किया है। उनसे इस संबंध में पत्र भी लिए गए हैं। मैथा ब्लॉक अध्यक्ष आनंद मिश्रा ने कहा कि स्कूलों के पेयरिंग होने से सबसे ज्यादा समस्या गरीब बच्चों को होगी। इससे उनकी शिक्षा प्रभावित होगी। वहीं जिला मंत्री आदित्य गौतम ने कहा कि शिक्षा के मौलिक अधिकार व शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 की मूल भावना के विपरीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.................
भौगोलिक स्थितियों से दिव्यांग बच्चों की शिक्षा होगी प्रभावित
डेरापुर। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष आनंद वाजपेई ने कहा कि स्कूल पेयरिंग में दूसरा स्कूल बच्चों के घर से दूर हो जाएंगे। भौगोलिक स्थितियों के कारण दिव्यांग व गरीब मजदूर आदि के बच्चे शिक्षा से वंचित होंगे। परिषदीय विद्यालयों की पेयरिंग छात्र, शिक्षक व शिक्षा के लिए हितकर नहीं है। इस प्रक्रिया को तत्काल रोका जाना चाहिए। शिक्षक मांग सौंपने के लिए बीआरसी गए, लेकिन बीईओ के उपस्थित न होने के कारण वापस लौटना पड़ा। अध्यक्ष ने कहा कि ज्ञापन बीईओ चंद्र जीत सिंह को सौंपा जाएगा। यहां शिक्षक सपना सोनी, सपना गुप्ता, अभिमन्यु सिंह, प्रीती विश्वकर्मा, जयनेंद्र सिंह, द्विजेंद्र नाथ, गौरव मिश्रा आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed