फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   the teacher fired a toy revolver on the ward boy in Halat hospital kanpur, the junior doctors beat him fiercely

Kanpur News: हैलट में वार्ड ब्वाय पर शिक्षक ने तानी खिलौने वाली रिवाल्वर, जूनियर डॉक्टरों ने जमकर पीटा

Wed, 13 Jul 2022 10:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 13 Jul 2022 10:15 PM IST
सार

बुधवार को हैलेट अस्पताल में मरीज के साथ आया तीमारदार बिस्तर पर पड़ी गंदगी का वीडियो बना रहा था। इस पर  वार्ड ब्वाय के विरोध पर दोनों में झड़प हो गई और तीमारदार ने रिवाल्वर तान दी।

विज्ञापन
the teacher fired a toy revolver on the ward boy in Halat hospital kanpur, the junior doctors beat him fiercely
हैलट अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के हैलट अस्पताल में बुधवार दोपहर गाली गलौज से नाराज तीमारदार (शिक्षक) ने वार्ड ब्वाय की कनपटी पर रिवाल्वर तानकर जान से मारने की धमकी दी। इससे नाराज वार्ड ब्वाय और जूनियर डॉक्टरों ने तीमारदार को पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की जांच में रिवाल्वर खिलौने वाली निकली। वार्ड ब्वाय ने शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन

फतेहपुर के बिंदकी जोनिहा गांव निवासी किसान सुरेश (60) बुधवार सुबह खेत में सर्पदंश के शिकार हो गए थे। परिजन उन्हें हैलट के मेडिसिन विभाग लेकर पहुंचे। आरोप है कि बेड पर गंदगी देख सुरेश के साथ आए फतेहपुर शाह निवासी अरविंद ने वहां मौजूद वार्ड ब्वाय साहिबान को चादर बदलने को कहा। इनकार पर अरविंद ने अपने मोबाइल से गंदगी का वीडियो बनना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इस पर वार्ड ब्वाय और अरविंद में गाली गलौज शुरू हो गई। आरोप है कि अरविंद ने वार्ड ब्वाय की कनपटी पर रिवाल्वर लगा दी। ये देख वहां मौजूद जूनियर डॉक्टर और वार्ड ब्वाय ने रिवाल्वर छीनकर अरविंद को पीटकर हैलट चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। अरविंद फतेहपुर स्थित एक प्राइमरी स्कूल में शिक्षक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीमारदार ने वार्ड ब्वाय पर रिवाल्वर तानी थी। इसकी सूचना उन्होंने प्राचार्य संजय काला और हैलट चौकी में दी, जिसके पुलिस तीमारदार को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई थी। मामले की तहरीर थाने में दी गई है।  -डॉ. विनय कुमार, ईएमओ हैलट 

हैलट में रिवाल्वर तानने वाले तीमारदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही हैै। बरामद रिवाल्वर खिलौना वाली है। जिसे वह शौकिया रखा था। मामले की जांच की जा रही है।  -धनंजय पांडेय, इंस्पेक्टर स्वरूपनगर  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed