फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The student climbed on the fourth floor of the institute to get the original marksheet in Kanpur, ACP took it down after giving a written assurance

Kanpur News: मूल अंकपत्र पाने को इंस्टीट्यूट की चौथी मंजिल पर चढ़ा छात्र, एसीपी ने लिखित आश्वासन देकर नीचे उतारा

Wed, 13 Jul 2022 12:05 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 13 Jul 2022 12:05 AM IST
सार

कल्याणपुर के लखनपुर स्थित द पनेशिया पैरामेडिकल साइंसेज एंड नर्सिंग इंस्टीट्यूट का मामला सामने आया है। यहां मूल अंकपत्र प्राप्त करने के लिए इंस्टीट्यूट की चौथी मंजिल पर छात्र चढ़ गया। साढ़े चार घंटे की मशक्कत के बाद एसीपी ने लिखित आश्वासन दिलाकर छात्र को नीचे उतारा।

विज्ञापन
The student climbed on the fourth floor of the institute to get the original marksheet in Kanpur, ACP took it down after giving a written assurance
छात्र प्रांशु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में कल्याणपुर क्षेत्र के लखनपुर स्थित द पनेशिया पैरामेडिकल साइंसेज एंड नर्सिंग इंस्टीट्यूट में एक छात्र ने जमकर हंगामा किया। दरअसल, इंस्टीट्यूट में जमा हाईस्कूल के मूल अंकपत्र पाने के लिए छात्र मंगलवार दोपहर इंस्टीट्यूट की चौथी मंजिल पर चढ़कर  आत्महत्या की धमकी देता रहा। घटना से इंस्टीट्यूट प्रबंधन के हाथ-पांव फूल गए, उन्होंने पुलिस को सूचना दी तो एसीपी कल्याणपुर के साथ फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। साढ़े चार घंटे की मशक्कत के बाद छात्र को लिखित आश्वासन देकर नीचे उतारा गया। 

विज्ञापन

लखनपुर में न्यूरो सर्जन डाॅ. विकास शुक्ला का द पनेशिया पैरामेडिकल साइंसेज एंड नर्सिंग इंस्टीट्यूट है। यहां से कन्नौज के ठठिया अंतर्गत गयादीनपुरवा गांव निवासी रामनरेश का बेटा प्रांशु ओटी टेक्नीशियन का कोर्स कर रहा है और फाइनल ईयर का छात्र है। छात्र का आरोप है कि इंस्टीट्यूट प्रबंधन ने दो साल पहले उसके हाईस्कूल के मूल अंकपत्र जमा करवा लिए थे। वह एक साल से उसे पाने के चक्कर लगा रहा है, लेकिन प्रबंधन उसे नहीं लौटा रहा था।

विज्ञापन

इससे तंग होकर मंगलवार दोपहर करीब एक बजे वह इंस्टीट्यूट पहुंचा और चौथी मंजिल पर चढ़कर अंदर से दरवाजा बंद करते हुए आत्महत्या की धमकी दी, तो प्रधानाचार्य डॉ. दीप्ति तिवारी व स्टॉफ के हाथ पांव फूल गए। उन्होंने डॉ. विकास शुक्ला के साथ ही कल्याणपुर पुलिस को सूचना दी। इस पर एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला और फजलगंज फायर स्टेशन से विनोद कुमार पांडेय गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे और छात्र के पिता को सूचना दी। 

साढ़े चार घंटे की मशक्कत के बाद शाम पांच बजकर 30 मिनट पर इंस्टीट्यूट प्रबंधन के लिखित आश्वासन के बाद ही छात्र प्रांशु नीचे उतरकर आया। इस दौरान उसकी हालत बिगड़ गई और उल्टियां होने लगी इसके बाद उसे डाॅक्टर के पास ले जाया गया। एसीपी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रधानाचार्य ने इंस्टीट्यूट के लेटरहेड पर लिखित रूप से उसके हाईस्कूल के अंकपत्र पर दिलवाने का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन

पूर्व प्रधानाचार्य पर लगाया आरोप, बताई मजबूरी 
प्रधानाचार्य डॉ. दीप्ति तिवारी ने बताया कि उन्होंने तीन महीने पहले ही कार्यभार संभाला है। इससे पूर्व यहां पर सुजाता सैनी प्रधानाचार्य थी, जो करीब 40 छात्रों के मूल अंकपत्र , इंस्टीट्यूट के महत्वपूर्ण दस्तावेज ले गई थीं। उन्होंने छात्र-छात्राओं की फीस का भी धोखाधड़ी कर गबन किया था। इसे लेकर डॉ. विकास शुक्ला ने सुजाता सैनी व उनके पति समेत तीन के खिलाफ कल्याणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed