{"_id":"685d9ff4a6910bf214063ccb","slug":"the-state-minister-heard-the-problems-of-the-villagers-and-assured-them-of-redressal-kanpur-news-c-220-1-ka21001-128296-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: राज्यमंत्री ने ग्रामीणों की सुनी समस्या, निराकरण का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: राज्यमंत्री ने ग्रामीणों की सुनी समस्या, निराकरण का आश्वासन
Fri, 27 Jun 2025 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 27 Jun 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
संदलपुर। ब्लॉक के गांव फरीदापुर में गुरुवार को राज्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। जिनका जल्द से जल्द निराकरण करवाने का आश्वासन दिया। कहा कि जिन गांव में पिछली सरकारों ने विकास नहीं किया। वहां प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य किए जा रहे हैं।
प्रदेश सरकार में प्रौद्योगिकी व इलेक्ट्रॉनिक राज्य मंत्री अजीत पाल फरीदापुर गांव पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने मार्ग के जर्जर होने सहित परिवहन की समस्या को लेकर शिकायत की। जिस पर समस्या का जल्द निराकरण करने को आश्वासन दिया। कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े महटौली से संदलपुर मार्ग की हालत जर्जर है। मार्ग का चौड़ीकरण करने के लिए लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखा है। जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा।
माती मुख्यालय तक आने जाने में ग्रामीणों को हो रही समस्या पर कहा कि संदलपुर ब्लॉक से रोडवेज बस का संचालन शुरू किए जाने के लिए परिवहन विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखेंगे। मंडल अध्यक्ष विनय तिवारी, सुनील कुमार, राहुल यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य विमला देवी, प्रधान प्रदीप कटियार आदि उपस्थित रहे।